देश की सबसे बड़ी नदी गंगा के प्रति अपनी जिम्मेदारी फिर दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अगले तीन साल में गंगा साफ हो जाएगी और तब तक वह इस संबंध में किसी सवाल का जवाब नहीं देंगी।
को-आर्डिनेट कमेटी ऑफ पब्लिक स्कूल्स (सीसीपीएस) द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन तथा गंगा कायाकल्प मंत्री उमा ने कहा, "मुझसे लोग लगातार गंगा की सफाई के बारे में सवाल करते हैं पर अब कुछ नहीं बोलूंगी। ऐसे सवालों से मुझे कोई असर नहीं पड़ता। मैं काम करने में विश्वास करती हूं और तीन साल में गंगा की सफाई हो जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि सत्ता संभालने के बाद मोदी सरकार लगातार गंगा को साफ करने के लिए परियोजनाएं ला रही है। बजट में नामामि गंगे परियोजना के लिए कोष का ऐलान भी हो चुका है।