फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने भारत को सौंपा उल्फा का बड़ा उग्रवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाने के बाद विदेश नीति और कूटनीतिक मामलों में केंद्र की मोदी सरकार को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) उग्रवादी अनूप चेतिया को बांग्लादेश ने भारत को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उल्फा उग्रवादी अनूप चेतिया को दिल्ली लाया जा सकता है।अनूप चेतिया भारत में हत्या, नरसंहार समेत कई आपराधिक मामलों में आरोपी है।सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की एक टीम ज्ल्द चेतिया को दिल्ली ला सकती है।
विज्ञापन

18 साल से ढाका जेल में था

उल्फा उग्रवादी अनूप चेतिया को वर्ष 1987 में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था। अनूप चेतिया उल्फा का संस्‍थापक सदस्य व जनरल सेक्रेटरी है।

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ आसाम (उल्फा) बांग्लादेश में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है। चेतिया उल्फा गैंग का मास्टरमाइंड बताया जाता है।

चेतिया के प्रत्‍यर्पण को भारत के विदेश मंत्रालय और बांग्लादेश सरकार से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही चेतिया को दिल्ली लाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें