फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईडीएआई के कामकाज का ब्यौरा होगा सार्वजनिक

Sat, 10 Nov 2012 12:34 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने पब्लिक डाटा पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए आधार परियोजना के रोजाना कामकाज के ब्यौरे को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


आम आदमी को उन सभी आंकड़ों की जानकारी मिल सकेगी, जो अब तक उन्हें आसानी से उपलब्ध नहीं होते थे। मसलन उक्त तिथि तक कंपनी ने कितने लोगों का पंजीकरण किया है। किस राज्य का प्रदर्शन बेहतर है या किन इलाकों में रजिस्ट्रार बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।

www.uidai.gov.in नाम से शुरू किये गए इस पोर्टल के जरिए प्राधिकरण के कामकाज की शुद्धता का प्रमाण भी मिल सकेगा। सरकार ने इसे नेशनल डाटा शेयरिंग एंड एक्सेसिबिल्टी पॉलिसी 2012 के अनुरूप शुरू किया है।
विज्ञापन


यूआईडीएआई अब तक यह सभी जानकारी अपनी वेबसाइट के जरिए उपलब्ध करा रहा था। प्राधिकरण प्रत्येक तिमाही अपने खर्च, विभिन्न तकनीकी दस्तावेजों का बायोमेट्रिक्स विवरण समेत कई चीजें सार्वजनिक करता रहा है।

यूआईडीएआई अध्यक्ष नंदन नीलेकणी का कहना है कि नए पोर्टल से काम में पारदर्शिता बढ़ेगी। प्राधिकरण फिलहाल आधार एनरोलमेंट से संबंधित आंकड़ों के पांच सेट और आधार प्राधिकृत करने से संबंधित अन्य पांच सेट को जारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें