फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला जाएगा 50 साल पुराना यूजीसी एक्ट

Sat, 02 Nov 2013 10:53 PM IST
बृजेश सिंह/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पांच दशक से भी अधिक पुराने यूजीसी के कानून में व्यापक बदलाव किए जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यूजीसी एक्ट के वर्तमान प्रावधानों की समीक्षा तथा एक्ट में संशोधन पर सुझाव के लिए  पूर्व उच्च शिक्षा सचिव आर.पी. अग्रवाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है।

पिछले कुछ सालों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए भारी विस्तार तथा ग्लोबलाइजेशन के चलते इस क्षेत्र के नियमन में नई-नई चुनौतियां आ रही है।

यद्यपि यूजीसी इसके लिए समय-समय पर नियमावली बनाकर रास्ता निकालने का प्रयास करती रही है लेकिन उसे लगातार न्यायालय में चुनौती भी मिल रही है।

अब मंत्रालय ने भविष्य में उच्च शिक्षा की दशा एवं दिशा को ध्यान में रखते हुए यूजीसी एक्ट में व्यापक बदलाव किए जाने का फैसला लिया है।

यूजीसी के सचिव अखिलेश गुप्ता के अनुसार आरपी अग्रवाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी यूजीसी एक्ट 1956 के वर्तमान प्रावधानों का विस्तार से अध्ययन करेगी। कमेटी ने देश के प्रमुख शिक्षा एवं कानून के जानकारों से भी इस संबंध में सलाह एवं सुझाव मांगने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रोफेसरों तथा विश्वविद्यालयों से जुडे़ अन्य लोगों से भी एक्ट में संशोधन के लिए यह कमेटी सुझाव लेगी। यूजीसी एक्ट के संबंध में भारत का कोई अन्य नागरिक भी अपने सुझाव सीधे यूजीसी कार्यालय में भेज सकता है।
विज्ञापन


एक्ट में संशोधन संबंधी सुझाव सीधे यूजीसी के संयुक्त सचिव केपी सिंह को भी भेजा जा सकता है। कमेटी सभी सुझावों के अध्ययन के बाद एक्ट में बदलाव संबंधी ड्राफ्ट केंद्र सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें