फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना में अब नहीं होगा पार्टी प्रमुख का पद

Sat, 01 Dec 2012 08:32 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना में बाला साहब ठाकरे की जगह कोई नहीं ले सकता और न ही अब पार्टी में शिवसेना प्रमुख का पद होगा। शनिवार को मातोश्री पर मीडिया से बातचीत में उद्धव ने कहा कि इस पद के सही हकदार बाला साहब ही थे। पार्टी में नई जान फूंकने के लिए शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 3 दिसंबर से राज्यव्यापी दौरा करेंगे।
विज्ञापन


उद्धव ने कहा कि वह आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति को नई दिशा प्रदान करने और निराश शिवसैनिकों को यह संदेश देने जा रहे हैं कि अभी भी शिवसेना बाला साहब के सपनों को साकार करने का काम करेगी। दिल की बीमारी के बाद उद्धव के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ दिनों पहले ही उद्धव की दो बार एंजियोग्राफी भी की जा चुकी है।

शिवसैनिकों के मन में भी कई तरह के प्रश्न खड़े हो गए थे। इस लिहाज से उद्धव के राज्यव्यापी दौरे को महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उद्धव अपने दौरे की शुरुआत 3 दिसंबर को कोल्हापुर से करेंगे और 17 दिसंबर को औरंगाबाद में दौरे का समापन करेंगे। दौरे में उद्धव के साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी और सुभाष देसाई भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें