फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उद्धव ने एंटनी को कहा 'नपुंसक'

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा नरेंद्र मोदी को 'नपुंसक' कहने का विवाद थमा भी नहीं था कि अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रक्षा मंत्री एके एंटनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा, 'रक्षा मंत्री और उनकी टीम नपुंसकों की तरह व्यवहार कर रही है।'

हालिया सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे के बाद एंटनी की कार्यशैली को लेकर उन्होंने उस पर निशाना साधा। शिवसेना प्रमुख की यह टिप्पणी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में छपी है।

'कुर्सी से ‌चिपके हुए हैं एंटनी'

उद्धव ने कहा, 'यह बेहद आश्चर्य की बात है कि इस तरह के हादसे होने के बाद भी एंटनी अपनी कुर्सी से ‌चिपके हुए हैं।'

उन्होंने कहा कि सिंधुरक्षक पनडुब्बी हादसे में 18 नौसैनिकों की जान चली गई थी। वहीं अब सिंधुरत्न दुर्घटना ने फिर खतरे की घंटी बजा दी है।

ऐसा लगता है कि भारतीय सेना ने गोला-बारूद और हथियार बनाने की जगह फेवीकॉल बनाना शुरू कर दिया है। इसलिए तो एंटनी अपनी कुर्सी से ऐसी मजबूती से चिपके हुए हैं।
विज्ञापन

'जोशी के इस्तीफे को बनाया ढाल'

उद्धव ने सवाल दागा कि यदि नौसेना प्रमुख एडमिरल जोशी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं तो फिर एंटनी क्यों नहीं? जोशी ने भी तो पनडुब्बियों के हादसे के कारण ही इस्तीफा दिया है।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि नैतिकता के आधार पर तो एंटनी को भी अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। कितनी शर्मनाक है कि जोशी की इस्तीफा का ढाल बनाकर एंटनी अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें