बाल ठाकरे के पुत्र उद्घव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना की कमान अपने हाथ में ले ली है। सामना शिवसेना के पूर्व प्रमुख की धारदार संपादकियों के लिए जाना जाता था। उनके निधन के बाद संपादक पद का दायित्व उद्धव ठाकरे को सौंपा गया है।
सामना के प्रकाशक प्रबोधंकर प्रकाशन के प्रमुख सुभाष देसाई ने आज बताया कि उद्धव ठाकरे को इस प्रकाशन से निकलने वाले हर प्रकाशन का संपादक नियुक्त किया गया है।
'सामना' मराठी में प्रकाशित होता है और इसका हिंदी संस्करण 'दोपहर का सामना' के नाम से प्रकाशित होता है। बाल ठाकरे ने 23 जनवरी 1988 को 'सामना' और 23 फरवरी 1993 को 'दोपहर का सामना' का प्रकाशन शुरू किया था।
बाल ठाकरे के समाधि न हटाने पर अड़ी शिवसेना
मुंबई महानगरपालिका ने शिवाजी पार्क में बनाई गई बाल ठाकरे की अस्थायी को समाधि हटाने के लिए शिवसेना को नोटिस निर्देश दिया है लेकिन पार्टी इस समाधि को न हटाने पर अड़ी हुई है।
गौरतलब है कि शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे की अंत्येष्टि करने की अनुमति मुंबई के मेयर सुनील प्रभु एवं पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने सरकार से मांगी थी। इसलिए समाधि न हटाए जाने पर नोटिस इन्हीं दोनों नेताओं को जारी किया गया।