संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने अबू धाबी में एक मंदिर के निमार्ण के लिए जमीन देने का फैसला लिया है। यूएई के इस फैसले को बड़ा फैसला माना जा रहा है।
यूएई सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट कर के दी। उन्होंने ट्वट किया कि 'यूएई में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगो के लिए एक बड़ा इंतजार खत्म हुआ है। यूएई की सरकार ने फैसला किया है कि अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए जमीन देगी। '
पढ़े विकास स्वरुप का ट्वीट
A long wait for the Indian community ends. On the occasion of PM's visit, UAE Govt decides to allot land for buildng a temple in Abu Dhabi— Vikas Swarup (@MEAIndia) August 16, 2015