कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला। हालांकि, वह दलीलें रखते वक्त शब्दों का संयम खो बैठे।
दिल्ली में 1984 में सिखों के खिलाफ हुए दंगों में मुख्य आरोपी रहे जगदीश टाइटलर ने मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है।
उन्होंने भाजपा के पीएम पद के दावेदार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वह दिल्ली आएं। और उनके खिलाफ चुनाव लड़ें और जीतकर दिखाएं।
चुनावी समर के जोश में टाइटलर यहां तक कह गए कि अगर मोदी के सामने उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा, तो वह फांसी चढ़ने को तैयार हैं।
जोश कुछ इस कदर था कि वह सही शब्दों का चयन करना भूल गए। उन्होंने कहा, "अगर नरेंद्र मोदी ने अपनी मां का दूध पिया है, तो वह जमना पार (पूर्वी दिल्ली इलाका) से चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर मैं उनके खिलाफ हार गया तो फांसी चढ़ जाऊंगा!'
सिख दंगों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन पर आरोप साबित हो जाते हैं, तो वह कांग्रेस छोड़ देंगे।