फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से कर रहा था गंगा आरती को रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान गुरुवार की देर शाम फ्लाइंग आब्जेक्ट (कैमकॉप्टर) के जरिये गंगा आरती की वीडियो फुटेज तैयार करते तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीओ दशाश्वमेध का कहना है कि तीनों से उनके मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

तैयार कर रहे थे आरती की फुटेज

बता दें कि मार्च माह में भी एक अंग्रेज ने फ्लाइंग आब्जेक्ट (कैमकॉप्टर) के जरिये ज्ञानवापी परिसर का वीडियो फुटेज तैयार कराया था।

उसके बाद खुफिया एजेंसियों ने विश्वनाथ मंदिर पर हवाई हमले की आशंका जताते हुए पुलिस को अलर्ट किया था। इस मामले को अमर उजाला ने 31 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस अफसरों के प्याले में तूफान खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले भी सामने आ चुका है मामला

तब पुलिस अफसरों ने ऐसे किसी भी फुटेज लिए जाने की बात से इंकार किया था। लेकिन गुरुवार को गंगा आरती के दौरान इसकी पुष्टि हो गई जब आसाम, हरियाणा एवं नई दिल्ली के तीन लोगों को फ्लाइंग आब्जेक्ट (कैमकॉप्टर) से वीडियो फुटेज लेते पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पूछताछ में हिरासत में लिये गये तीनों संदिग्धों ने एक विदेशी व्यक्ति के लिए वीडियो फिल्म तैयार करने की बात कही है। सावन माह में आतंकी इनपुट को देखते हुए इस घटना से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें