दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान गुरुवार की देर शाम फ्लाइंग आब्जेक्ट (कैमकॉप्टर) के जरिये गंगा आरती की वीडियो फुटेज तैयार करते तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सीओ दशाश्वमेध का कहना है कि तीनों से उनके मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।