फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज में दो को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर में व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश डालने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक सामग्री डालने को लेकर तनाव हो गया था। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नॉटी ब्वाय था ग्रुप का नाम

पुलिस ने बुढ़ानपुर निवासी सोनू पुत्र परम और डिलारी थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी भूपेंद्र पुत्र चरन सिंह को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। इन दोनों ने नॉटी ब्वाय के नाम व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।

रविवार को ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। जिससे लोगों में रोष था। थानाध्यक्ष अरविन्द मोहन शर्मा ने बताया कि गांव में शांति का माहौल है एहतियातन गांव में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें