मथुरा कोतवाली क्षेत्र में भरतपुर रोड पर मयूर विहार इलाके में जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास के निकट इनोवा कार की आटो से टक्कर हो गई। हादसे में आटो में सवार महिला और अधेड़ की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलीगढ़ के रामघाट रोड के गांव किशनपुरा निवासी रामप्रसाद (50) अपनी पत्नी सावित्री देवी (45), बेटी यामिनी (13), रिश्तेदार केला देवी (45) पत्नी किशोरी लाल और मीना कुमारी पत्नी उदयवीर सिंह के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के लिए लड़का देखने कोटा राजस्थान जा रहे थे।
सभी शनिवार दोपहर करीब दो बजे यमुनापार लक्ष्मीनगर बस से उतरे और वहां से आटो में बैठकर रेलवे जंक्शन जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में मयूर विहार कालोनी भरतपुर रोड पर पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के आवास के निकट सामने से तेज गति से आ रही इनोवा की उनके आटो से टक्कर हो गई।