फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से दो और मरे, 27 नए मामले मिले

Tue, 12 Feb 2013 08:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के दावों के उलट राजधानी के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में दो और मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वहीं, सोमवार को 27 नए मामले अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे हैं। राजधानी में स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 121 पहुंच गया है।
विज्ञापन


आरएमएल में सोमवार तड़के 3:45 बजे करोलबाग निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हुई। उसका कुछ दिनों से यहां इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान गुड़गांव से आई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का पति भी इससे पीड़ित है। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली सरकार के स्वाइन फ्लू के नोडल ऑफिसर डॉ. चरण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। डॉ. चरण सिंह के मुताबिक, सोमवार को 27 नए मामले आए है। सबसे ज्यादा सफदरजंग अस्पताल में नौ मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एलएनजेपी में चार, आरएमएल में दो, कलावती शरण और लेडी हार्डिंग में एक-एक मरीज है। इसके अलावा 10 पीड़ित ऐसे हैं जो निजी अस्पताल या घर पर रहकर इलाज करवा रहे हैं।

सोमवार तक दिल्ली के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके कार ने बताया कि उनके यहां सोमवार को स्वाइन फ्लू के कुल 6 संदिग्ध मामले आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें