बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)-8 को अपना पहला विजेता मिल गया है। दिल्ली के रहने वाले नरूला भाइयों अचिन और सार्थक ने जोड़ी स्पेशल एपिसोड में सभी 14 सवालों के सही जवाब देकर 7 करोड़ रुपये का इनाम अपने नाम किया।
हालांकि इस दौरान दोनों ने चार लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया। अचिन मार्केटिंग मैनेजर हैं और सार्थक विद्यार्थी। अचिन पिछले 10 साल से हॉट सीट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हमेशा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में पिछड़ जाते थे।
आखिरकार इस बार उनकी मेहनत और इतने सालों का धैर्य काम आया और वे इस बार अपने भाई के साथ केबीसी-8 में सबसे बड़ा इनाम जीतने में कामयाब रहे।