बेंगलुरु से दो सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है जहरीले सांपों को घर पर रखने का। वन विभाग के अधिकारियों ने इनके घर पर छापा मार कर सांपों को छुड़ा लिया। ये लोग इन सांपों को पालतू की तरह रखते थे।
इन सांपों में से एक वाइपर प्रजाति का सांप भी है जिसे काफी जहरीला माना जाता है। खबर के मुताबिक दोनों अपने इन पालतू सांपों पर काफी घमंड करते थे और इनकी तस्वीरें भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करते थे।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक शनिवार को इनके घर पर वन विभाग ने छापा मारा और सांपों को छुड़ा लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
प्रथम दृष्या जांच में सामने आया है कि इन दोनों को यह नहीं पता था कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के सेक्शन 9 के तहत सापों को घर पर रखना जुर्म है।
इलाके के लोग इन दोनों को सांप पकड़ने वालों के रूप में भी जानते हैं। वाइपर सांप का मिलना इस इलाके में बेहद साधारण बात है। सुभाष और रूपल नाम ये दोनों युवक अपने साथ सांप पकड़ने वाले औजार भी रखते थे।