फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सट्टेबाजी में दो गिरफ्तारी, ED की कार्रवाई

Mon, 11 May 2015 07:40 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल टी-20 के लिए सट्टा लगाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली निवासी दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एजेंसी ने यह कार्रवाई चार हजार करोड़ के हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के क्रम में उठाया है।

प्रवर्तन निदेशालय का यह सर्च अभियान रविवार की रात और सोमवार सुबह तक दिल्ली और गुड़गांव में जारी रहा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को संदेह है कि ये दोनों हवाला डीलर हैं। इनकी पहचान रीतेश बंसल उर्फ ‘भारत दिल्ली’ और अंकुश बंसल के रूप में हुई है। इन्हें ईडी अहमदाबाद जोन ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार इन लोगों से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इनके पास से 250 सेल फोन, हार्ड ड्राइव, लैपटॉप और अन्य कंप्यूटर सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही ईडी अहमदाबाद ने रविवार को मुंबई और बंगलूरू में भी सर्च अभियान चलाया था।

उधर, दोनों आरोपियों को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इन्हें गुजरात के संबंधित कोर्ट में 13 मई से पहले पेश किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें