फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण में आल इंडिया रेडियो के 2 अधिकारी नपे

Wed, 17 Apr 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया रेडियो एआईआर में आरजे महिला कर्मियों के साथ यौन शोषण के आरोप में प्रसार भारती ने बुधवार को दो अधिकारियों को बर्खास्त और एक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रसार भारती ने अपने दिल्ली केंद्र के हेड को मामले पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

आल इंडिया रेडियो की महिला कर्मियों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ काम के बंटवारे और वेतन पर भेदभाव किया जा रहा है।

आरोप यह भी था कि उन्हें सांकेतिक रूप से यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कर्मियों ने एआईआरबीपीए के जरिए सूचना प्रसारण मंत्रालय तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजी थी जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने अधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए।

प्रसार भारती ने कहा कि इस तरह के मसले काफी संवेदनशील है और यह प्रसारक संस्था की छवि बर्बाद करते हैं। जिन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया था उनके खिलाफ तो महिला कर्मियों ने काफी गंभीर आरोप लगाए थे। एआईआर एफएम के प्रभारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें