एक तरफ तो सरकारें कहती हैं कि वो गरीबी और अमीरी की खाई को पाट देंगी लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट इस बात को सिरे से खारिज करती हैं कि भारत में कुछ ऐसा हो भी सकता है।
बॉस्टन कंसल्टेंसी ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल कमाई का 20 प्रतिशत केवल 928 परिवारों तक ही सीमित हैं। बॉस्टन कस्लटिंग ग्रुप की रिपोर्ट में 'ग्लोबल वेल्थ 2015:विनिंग द ग्रोथ गेम' में कहा गया है कि साल 2019 तक इस के 24 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
2013 में यह आंकड़ा केवल 284 घरों तक ही सीमित था, लेकिन पिछले दो साल बाद इसमें खासा उछाल आया है। ग्रुप ने यह रिपोर्ट तीन अन्य देशों के लिए भी जारी की है, जिनमें ब्रिटेन (1,019), चीन (1,037) और अमेरिका (5,201) घरों में कुल आय का 20 प्रतिशत सीमित है।