प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की केबिनेट में सोमवार को आठ नए चेहरों को शामिल किया गया। सरकार ने करीब आते विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।
नए मंत्रियों में 86 वर्षीय सीस राम ओला को भी शपथ दिलाई गई है।
राजस्थान के बुजुर्ग कांग्रसी नेता ओला को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भले ही खामोश हों, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर उन्हें लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
86 साल के सीस राम ओला केबिनेट मंत्री बने हैं...क्या कांग्रेस में युवा विलुप्त हो चुके हैं।
गौरत @iamgauravv
सीस राम ओला आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। ओला ने युवाओं और रिटायरमेंट की उम्र को एक नई परिभाषा दी है। उनके साहस को सलाम!
सुधीर चौधरी @sudhirchaudhary
बुढ़ापे की अपनी अनिश्चितताएं होती हैं, सरकार ने सीस राम ओला को क्यों मंत्री बना दिया यार? खैर अब आडवाणी को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।
हनी जैन @Shiksha_nirali
सीस राम ओला कांग्रेस के पीढ़ीगत बदलाव का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अश दुबे @ash_dubey
तो सीस राम ओला नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी का जवाब हैं, जिनके पास 86 साल की उम्र और कुछ ना करने का 60 साल का तजुर्बा है। नई चुनावी रणनीति।
समीर सरन @samirsaran
86 वर्षीय सीस राम ओला नए श्रम एवं रोजगार मंत्री हैं। उन्होंने जो कुछ किया, वह उनका श्रम है और उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अपने लिए इस उम्र में रोजगार कायम रखना है।
इंडियास्पीक्स @IndiaSpeaksPR
86 वर्षीय सीस राम ओला को मंत्री बनाना भारतीय लोकतंत्र का मजाक है।
नंदिता ठाकुर @nanditathhakur
सीस राम ओला को मंत्री बनाने पर हम पप्प का आईक्यू और उसकी चुनावी रणनीति समझ सकते हैं।
जीतू तोमर @catch_tomar
सीस राम ओला युवा, ऊर्जावान और राहुल की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं।
आलोक श्रीवास्तव @alok174
सीस राम ओला की उम्र 86 साल, लालकृष्ण आडवाणी की उम्र 86 साल....आखिर कांग्रेस क्या बताना चाहती है?
राहुल कुमार @kumarrahul
सीस राम ओला ने आज केबिनेट मंत्री बनकर लालकृष्ण आडवाणी के उत्साह को बढ़ा दिया है।
मंजुनाथ कुमार @manjunathkumarr