मुंबई में शुक्रवार को एक टीवी एक्ट्रेस की बेकाबू कार की टक्कर में उसके समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक बाइकर की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना में आरोपी टीवी एक्ट्रेस व मॉडल साक्षी पारिख (31) को भी चोटें आई हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दुर्घटना दोपहर को उस समय हुई, जब उपनगरीय इलाके कांदीवली में अपनी होंडा सिटी कार से जा रही पारिख ने एक मोटरसाइकिल सवार और एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में बाइकर और ऑटोरिक्शा के ड्राइवर समेत दो सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।