फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गी ने ट्वीट करके बताया 'सौ टंच माल' का मतलब

Sun, 28 Jul 2013 03:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन को टंच माल कहने पर आलोचना झेल रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पूरे विवाद के लिए मीडिया पर ठीकरा फोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए टीआरपी की रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि टीआरपी के लिए मीडिया बौरा गया है। लोगों की प्रशंसा में तकियाकलाम के रूप में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को भी मीडिया लैंगिक टिप्पणी से जोड़कर दिखा रहा है।

विवाद पर सफाई देते हुए अपने ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि सौ टंच माल का मतलब सौ फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन मीडिया इसे लैंगिक टिप्पणी साबित करने पर तुला है।
विज्ञापन


मीडिया को राजनेताओं पर निशाना साधने की बजाए पहले उसे खुद आत्म निरीक्षण करना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन को सौ फीसदी टंच माल बताने वाले दिग्विजय अपनी इस टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन


उनकी इस टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने कड़ी निंदा की थी। वहीं इस टिप्पणी पर कांग्रेस के लिए भी अपने नेता का बचाव करना मुश्किल हो रहा था।

पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने इससे जुड़े सवालों से बचते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात सुनी ही नहीं है। वहीं महिला आयोग और भाजपा महिला मोर्चा ने भी दिग्गी राजा की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें