न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे। वर्तमान प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू ने सरकार को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर के नाम की सिफारिश की है। प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू दो दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।
न्यायमूर्ति एचएल दत्तू ने नए प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया की औपचारिक तौर पर शुरुआत कर दी। दीगर है कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज को ही प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है।
इसी औपचारिकता केतहत न्यायमूर्ति दत्तू ने सरकार को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर को अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर देश के 43वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। प्रधान न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल एक वर्ष और एक महीने का होगा। वह तीन जनवरी 2017 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।