फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पर कर्नल पर हमले का आरोप

Wed, 17 Oct 2012 10:53 PM IST
अगरतला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और उनके बड़े भाई पर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की पिटाई करने और सार्वजनिक रूप से अपमान करने का आरोप लगा है। सेना ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है और सरकार से तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीमापुर स्थित 3 कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग एके साहनी ने मंगलवार को मामले पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दोनों ही आरोपी व्यक्ति प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं।
विज्ञापन


घटना 27 जुलाई को निजी टेलीकॉम कंपनी के आउटलेट की है। सेना के एक वरिष्ठ कर्नल बीबी यादव मनमाने बिल की शिकायत करने आउटलेट गए थे। उन्होंने चुकाए गए बिल की रसीद मांगी लेकिन आउटलेट मालिक ने इससे इनकार कर दिया। इस पर नाराजगी जताने पर सैन्य अधिकारी की पिटाई की गई और सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। आउटलेट का मालिक संदीप बर्मन त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन का बेटा और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुदीप राय बर्मन का बड़ा भाई है।

सेना ने घटना को गंभीरता से लिया है और इसे पुलिस और नागरिक प्रशासन के सामने उठाया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा है कि न्याय के लिए घटना की प्राथमिकता पर जांच कराने की जरूरत है। कर्नल यादव ने शनिवार को वेस्ट अगरतला पुलिस स्टेशन में टीपीसीसी अध्यक्ष सुदीप राय बर्मन और उनके बड़े भाई संदीप राय बर्मन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर संदीप ने भी रविवार को यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यादव ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि इंटरनेट डॉटा कार्ड लौटाने के बाद पैसा मांगने पर संदीप के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान टीपीसीसी अध्यक्ष सुदीप विवाद के बीच में आए और उसकी पिटाई कर दी। इसके अलावा उन्होंने संदीप के पैर छूने के लिए भी मजबूर किया। वहीं दूसरी ओर टीपीसीसी अध्यक्ष का दावा है कि कर्नल ने उनके भाई की पिटाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें