फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई से नाराज तृणमूल सांसद केंद्रीय मंत्री पर बरसे

Tue, 27 Nov 2012 12:41 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल में एफडीआई के सरकार के फैसले से नाराज तृणमूल नेता अब केंद्रीय मंत्रियों पर अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। सोमवार को लोकसभा में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


एफडीआई के विरोध में अध्यक्ष आसन के समीप शोर मचा रहे तृणमूल कांग्रेस के सदस्य जब सदन स्थगन के बाद वापस अपनी सीट की ओर लौट रहे थे, तभी तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि बनर्जी ने न सिर्फ शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि उन्हें औद्योगिक घरानों का एजेंट तक कह डाला। हालांकि राहत की बात इतनी थी कि उस समय लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो चुकी थी।

दरअसल, एफडीआई पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करने के लिए तृणमूल सांसद अध्यक्ष के आसन के करीब पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उस समय एनडीए के सदस्य भी अपनी जगह से एफडीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वामदल, डीएमके और बसपा सांसद भी अपने मुद्दों को लेकर संसद में शोरगुल किए हुए थे। उसी समय सभापति ने लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। इसके साथ ही सदन में मचा कोहराम भी ठंडा हो गया और तृणमूल सांसद अपनी सीट की ओर लौटने लगे।
विज्ञापन


उसी समय कल्याण बनर्जी और आनंद शर्मा के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। आनंद शर्मा ने बनर्जी से कहा कि मैं देश को समझूं या नहीं, आप अपनी नेता ममता बनर्जी से इस बात का आकलन कीजिए जो मेरे साथ सहयोगी के रूप में काम कर चुकी हैं, वह जानती होंगी। इस पर बनर्जी भड़क गए और वहीं खड़े होकर मंत्री के खिलाफ बोलने लगे। शर्मा तो वापस अपनी सीट पर जाकर बैठ गए, लेकिन बनर्जी वहीं खडे़ होकर लगातार चिल्लाते रहे।

हालांकि इस बीच कुछ तृणमूल सांसद आए और बनर्जी को उनकी सीट तक ले गए, लेकिन बनर्जी ने बोलना बंद नहीं किया। इस बीच संसदीय कार्यराज्यमंत्री राजीव शुक्ला ने बनर्जी के पास जाकर उन्हें शांत कराने का प्रयास करते हुए कुछ कहा। इस पर बनर्जी ने कहा कि ऐसे बहुत मंत्री देखे हैं। मैं इन्हें अच्छी तरह जानता हूं। ये औद्योगिक घरानों के एजेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें