फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतन टाटा से कोई झगड़ा नहीं मानती तृणमूल

Mon, 17 Dec 2012 11:23 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सिंगूर पर रतन टाटा के सकारात्मक बयान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार सौगतो राय ने सोमवार को कहा कि हमारा रतन टाटा या अन्य किसी से कोई झगड़ा नहीं है। उद्योग और सूचना तकनीक पर राज्य सरकार के सलाहकार व तृणमूल सांसद सौगतो राय ने कहा कि टाटा मोटर्स प्रोजेक्ट के लिए जबरन जमीन ली गई थी।
विज्ञापन


हम लोग जमीन लेने के तरीके का विरोध कर रहे थे। बहुत से किसानों ने मुआवजे का चेक नहीं लिया है। इसलिए हमारी सरकार की प्राथमिकता अनिच्छुक किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाना है। यदि रतन टाटा कोर्ट के बाहर ऐसे किसानों को जमीन वापस कर देते हैं तो वे बाकी 600 एकड़ में उद्योग लगा सकते हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें