फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर्मचारी का कान काटा

Thu, 21 Feb 2013 06:07 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पंचायत कर्मचारी का कान काट दिया। उस कर्मचारी की मजह इतना ही गलती थी कि वह 11 ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल की वजह से काम पर नहीं आया था। वहीं एक अन्य मामले में कार्यकर्ताओं ने स्कूल के प्रिसिंपल को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


हजरत उमर नामक पंचायत कर्मचारी के साथ हुई इस घटना के इलाके में भारी तनाव है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि प्रदेश में हड़ताल को सफल नहीं होने दिया जाएगा। बंद के दौरान अनुपस्थित रहे अन्य कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की खबर है।

इस घटना की माकपा, भाकपा और भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाकपा नेता गुरूदास गुप्ता ने इसे 'जघन्य' करार दिया है। वहीं भाजपा का कहना है कि अब टीएमसी भी लेफ्ट के रास्ते पर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें