कोलंबिया में खजाने से लदे स्पेन के ऐतिहासिक जहाज का मलबा मिला है। उम्मीद है कि इस खजाने की कीमत अरबों डॉलर हो सकती है।
कोलंबिया के राष्ट्रपति खुआन मैनुअल सैंतोस ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सेन जोस जहाज का मलबा मिल गया है।
उन्होंने लिखा है, 'बड़ी खबर है, हमें पुराना जहाज सेन जोस मिल गया है। इस पर अधिक जानकारी शनिवार को कार्टाहेना में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी जाएगी।'