फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन में SMS से मंगाइए खाना

Thu, 25 Sep 2014 08:34 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रा को आनंददायक बनाने के लिए रेलवे बृहस्पतिवार से सफर के दौरान पसंद का खाना मंगाने की सुविधा शुरू करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए यात्रियों को केवल 139 पर एसएमएस कर आर्डर बुक करवाना होगा। पायलट परियोजना के तौर पर दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर छह ट्रेनों में 25 सितंबर से एसएमएस फुड सर्विस शुरू की जाएगी।

इसके लिए दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-लोकमान्य तिकल टर्मिनस एक्सप्रेस, शाने पंजाब एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेक्शन में नई दिल्ली, दिल्ली, निजामुद्दीन, अमृतसर और लुधियाना स्टेशनों पर भोजन की आपूर्ति की जाएगी। यात्रियों को भोजन मंगाने के लिए पीएनआर नंबर लिखकर 139 पर एसएमएस भेजना होगा।

एसएमएस के अलावा रेलवे फोन कॉल के जरिए भी भोजन उपलब्ध करा रहा है। कोई यात्री 18001034139 या 0120- 4383892-99 पर कॉल कर भोजन बुक करवा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें