फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर हॉस्टेस की तर्ज पर अब ट्रेनों में भी होंगी ट्रेन हॉस्टेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना करिए कि हवाई जहाज की तरह ट्रेन में एक सुंदर लड़की हाथ में गुलाब लिए आपका स्वागत करते हुए आपको अपनी सीट पर ले जा रही है और इस दृश्य के बैकग्राउंड में सुरीला सा संगीत बज रहा है।
विज्ञापन


जी हां बिल्कुल यह सब जल्द ही हकीकत में होने वाला है भारतीय रेल मंत्रालय देश में एक नई शुरूआत करने जा रहा है। हवाई जहाज की तर्ज पर अब ट्रेन में भी एयर हॉस्टेस आपकी सुविधा के लिए तैनात रहेंगी।

यह सुविधा सबसे पहले देश की पहली सुपर फास्ट ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में मिलेंगी, जो कि दिल्ली से आगरा के बीच शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु आगामी बजट सत्र में इसकी घोषणा कर सकते हैं। अगले माह तक देश की यह हाईस्पीड ट्रेन लांच की जा सकती है।
विज्ञापन


इस ट्रेन में आपात ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर अलार्म, यात्रियों को जीपीएस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की कोशिश है कि फ्लाइट की तर्ज पर यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

नौ अन्य रूट पर चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन

रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट में न सिर्फ गतिमान को अपने सुपर ब्रांड के रूप में जगह दी जा सकती है बल्कि कुछ अन्य रूटों पर भी इस ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की जा सकती है।

रेलवे ने दिल्ली और आगरा के बीच देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने को भी कमर कस ली है। रेलवे ने फैसला लिया है कि यह गतिमान एक्सप्रेस मार्च के दूसरे सप्ताह में चलाई जाएगी।

ट्रेन के सीधे आगरा जाने या फिर इसे मथुरा में स्टॉपेज देने पर अभी फैसला नहीं किया गया है। 12 कोच वाली इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 15 प्रतिशत अधिक होगा।

बीते वर्ष सुरेश प्रभु ने अपने बजट में नौ रूटों पर इन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी। सूत्र बताते हैं कि तीन अन्य रूटों पर इस साल के बजट में गतिमान को चलाए जाने की घोषणा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें