पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के पास नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार रात 10.47 बजे लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से कृषक एक्सप्रेस टकरा गई।
रेल हादसे में मरने वाली की संख्या 13 हो गई है, जबकि 46 यात्री घायल हैं। हालांकि रेलवे ने फिलहाल 12 यात्रियों के मरने की ही पुष्टि की है। घायलों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने हादसे की जांच मुख्य संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेयी को सौंपी है।
रेलमंत्री डीबी सदानंद गौड़ा ने हादसे में मृतक यात्रियों के परिजनों को दो लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों के लिए बीस हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
रेल मंत्री बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे विशेष विमान से गोरखपुर पहुंचेंगे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वे जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मिलेंगे।
उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ अस्पताल में जाकर घायलों से मिले और उनके इलाज की जानकारी ली। बुधवार की सुबह साढे आठ बजे रेलवे ट्रैक खाली कर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया।
एनईआर के सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मण्डुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को निलंबित कर दिया गया है। टिकटों के रिफंड के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष काउंटर खोले गए हैं।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
गोरखपुर-----0551-2203265
गोण्डा-----05262-229634
लखनऊ-----0522-2233042
वाराणसी-----0542-2226778, 0542-2224742
हाजीपुर-----06224-272230
सीवान-----09693690854
सोनपुर-----06158-221639
छपरा-----09006693233
बरौनी-----06279-231544
मऊ-----945183183
मुजफ्फरपुर-----0621-2267048
देवरिया-----09984872350
मण्डुआडीह-----09451212242
वाराणसी सिटी-----09919041978
भटनी-----07753964396
गोरखपुर कैंट-----0551-2203149
निरस्त की गई ट्रेनें
30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस01.10.2014 को प्रस्थान करने वाली 15008 लखनऊ-मण्डुआडीह कृषक एक्सप्रेस01.10.2014 को कानपुर से चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस
मार्ग परिवर्तन
30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 15101 छपरा-छत्रपति षिवाजी टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-वाराणसी-लखनऊ से होकर जाएगी।30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर से होकर जाएगी।30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर से होकर जाएगी।30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-सीवान होकर जाएगी। 29.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ टाउन अवध-असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-सीवान होकर जाएगी।30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 04410 दिल्ली-दरभंगा प्रीमियम स्पेषल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-सीवान होकर जाएगी।30.09.2014 को प्रस्थान करने वाली 15210 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-सीवान होकर जाएगी।30.09.2014 को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति को गोरखपुर-कप्तानगंज-सीवान होकर जाएगी।30.09.2014 को लखनऊ से चलने वाली 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को 12 कोच से गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-सीवान होकर चलाया जा रहा है।
इन गाड़ियों का बदला गया टाइम टेबल
01.10.2014 को छपरा से चलने वाली 15107 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 01.10.2014 को छपरा से चलने वाली 15105 छपरा-गोरखपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस01.10.2014 को गोरखपुर से छूटने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस01.10.2014 को गोरखपुर से छूटने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस 01.10.2014 को गोरखपुर से छूटने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस01.10.2014 को गोरखपुर से छूटने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस
इन गाड़ियों को कंट्रोल कर चलाया जा रहा है
15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस55149 गोरखपुर-मण्डुआडीह सवारी गाड़ी04913 सहरसा-अम्बाला विशेष गाड़ी15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाल एक्सप्रेस15008 लखनऊ-मण्डुआडीह कृषक एक्सप्रेस