झारखंड के रांची से तस्करी मामले में आरोपी बाबा रामजी महाराज उर्फ बाबा बामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबा बामदेव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक पुलिस पूछताछ में बाबा बामदेव ने बताया कि तस्करी के इस गिरोह में नक्सलियों के कई समूह और राज्य के कई बड़े नेता भी शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में बामदेव ने माओवादियों के एक समूह पीपल लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआई) के भी दो लोगों का नाम बताया। बामदेव के पास इन दो लोगों के नंबर और पते भी थे। और पीएलएफआई के ये दोनों सदस्य बामदेव से लगातार संपर्क में भी थे।