फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन और ट्रैक्टर में टक्कर, दो की मौत

Fri, 05 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संडीला (हरदोई)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ रेलमार्ग स्थित क्रॉसिंग संख्या 254 पर दून एक्सप्रेस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में ट्रैक्टर चालक द्वारा गेटमैन से जबरन क्रॉसिंग खुलवाने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंचे डीआरएम ने गेटमैन को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए सप्ताह भर में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे संडीला की ओर जा रही थी। इसी बीच नज्जू का फाटक गेट संख्या 254 पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली आ गई। ट्रेन के इंजन से टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रॉली पर सवार रामपुर निवासी दिनेश के बेटे शैलेंद्र (13) एवं रवींद्र (10) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव के ही ट्रैक्टर चालक अखिलेश, रिंकू एवं प्रदीप घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डीआरएम ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति गठित कर घटना की जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह में रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें