फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज से भंग हुआ विदेशी सैलानियों का मोह, तीसरे साल घटे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के अजूबे ताजमहल के दीदार में विदेशी सैलानियों की दिलचस्पी लगातार घट रही है। देश में 2015 में 80.16 लाख विदेशी मेहमान पहुंचे, लेकिन इनमें से महज 8 फीसदी ही ताज देखने आए।
विज्ञापन


बीते साल ताज पर महज 6.39 लाख विदेशी पर्यटक  पहुंचे, जबकि उससे पहले 2014 में 6.94, 2013 में 7.40 और साल 2012 में 7.90 लाख विदेशी सैलानी ताज का दीदार करने आए।

स्मारकों के टिकट बढ़ाकर कमाई करने पर अड़े पर्यटन मंत्रालय और केंद्र सरकार के लिए यह चिंताजनक है। पर्यटन मंत्रालय अप्रैल से ताजमहल सहित स्मारकों का टिकट दो गुना करने वाला है। ताज के टिकट से होने वाली कमाई 62.85 करोड़ सालाना के मुकाबले महज 59 करोड़ रह गई।
विज्ञापन


साल - देश में पर्यटक - ताज में पर्यटक
2012 - 65.77 - 7.90 लाख
2013 - 69.67 - 7.40 लाख
2014 - 76.79 - 6.94 लाख
2015 - 80.16 - 6.39 लाख
विज्ञापन

विदेशियों को फरवरी, भारतीयों को नवंबर भाया

साल 2015 में सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी फरवरी के महीने में आए। वेलेंटाइन वीक के लिए 82,857 विदेशी पर्यटक फरवरी के गुलाबी मौसम में दीदार ए ताज के लिए पहुंचे, जबकि देश में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक दिसंबर में 9.13 लाख, नवंबर में 8.15 लाख, जनवरी में 7.9 लाख और फरवरी में 7.61 लाख आए।

ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों की संख्या के लिहाज से फरवरी, मार्च, नवंबर, दिसंबर और जनवरी का महीना सबसे अच्छा रहा। भारतीय पर्यटकों ने नवंबर में सबसे ज्यादा ताज का दीदार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें