सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए। दिल्ली की एम. गायत्री टॉपर बनीं। साकेत स्थित न्यू ग्रीन फील्ड की गायत्री ने 500 में से 496 अंक हासिल किए और उसका प्रतिशत 99.2 रहा।
2013 और 2014 में ऑल इंडिया टॉप लड़कों ने किया था। गायत्री ने न केवल इस परंपरा को तोड़ा बल्कि कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप कर अलग मुकाम हासिल किया।
आइए जानते हैं क्या कहना है टॉप-3 स्टूडेंट्स का
एम गायत्री
एम गायत्री कहती हैं कि ऑल इंडिया टॉपर बनने की खुशी है। दोस्तों के साथ एंजॉय भी कर रही हूं। लेकिन समय गंवाना नहीं चाहती। अब आज से ही सीए की तैयारियों में लग जाना चाहती हूं। गायत्री ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी तैयारियों से लेकर अपने भविष्य पर खुलकर बातचीत की:
=> क्या आपने सोचा था कि आप ऑल इंडिया टॉप करेंगी?
मैंने 90 फीसदी अंकों से अधिक के बारे में तो सोचा था, लेकिन यह नहीं पता था कि मैं भारत में सबसे अधिक 99.2 फीसदी अंक हासिल करूंगी। इतना अच्छा स्कोर करने में मेरी, अभिभावकों व शिक्षकों की मेहनत काम आई।
=> ऑल इंडिया टॉप करने का कैसे पता चला?
मैंने सिर्फ अपने अंक देखे और खुश हुई स्कूल की शिक्षिका ने मुझे टॉपर बनने के विषय में जानकारी दी।
=> तैयारी कैसे की, किस विषय पर कितना फोकस किया?
मेरी कॉमर्स स्ट्रीम थी लिहाजा शुरू से ही इस बात पर फोकस रखा कि सब विषयों में अच्छा करना है। लिहाजा शुरू से ही पढ़ाई को चार से पांच घंटे दिए। खासकर सुबह पढ़ने को महत्व दिया। उसकेबाद ही स्कूल जाती थी।