फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः पढ़िए दिनभर की बड़ी सुर्खियां

Thu, 01 May 2014 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी खबर आई थी कि नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो प्रियंका गांधी पर हमला इसलिए नहीं करते क्योंकि वे उनकी बेटी जैसी हैं और भारतीय संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती।
विज्ञापन


जब इस बारे में प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं राजीव गांधी की बेटी हूं।' जब प्रिंयका ने यह बात कही तो उनके चेहरे पर काफी सख्त रुख दिखाई दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिदंबरम ने भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रियंका मोदी को पिता समान मानती होंगी।

भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम पर निराशा जताई है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त मंत्री भारतीय संस्कृति से वाकिफ नहीं हैं।

सीपीएम ने मोदी लहर और कांग्रेस पर निशाना साधा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) महासचिव प्रकाश करात ने साक्षात्कार में कहा है कि 'मोदी की लहर' के नाम पर जानबूझकर
जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, दरअसल वह कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है।

करात के मुताबिक, ऐसे माहौल के बाद भी कई क्षे‌त्रीय पार्टियां और प्रत्याशी मजबूती से लड़ रहे हैं। कांग्रेस के खिलाफ लोगों में बहुत नाराजगी है।

चूंकि चुनाव प्रक्रिया लंबी हे, इसलिए मोदी के पक्ष में लहर का निर्माण किया जा रहा है। करात का मानना है कि अब तक जैसा मतदान रहा है, उससे कांग्रेस की हार तय हैं और क्षेत्रीय दलों को इसका फायदा होने की संभावना है।

चुनाव आयोग पर फिर बोले आजम खान

सपा के केंद्रीय मंत्री आजम खां ने एक ‌बार फिर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया और इसकी संवैधानिकता पर सवाल उठाए।

आजम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग खुद को राजनीति का खुदा समझता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हम किसी से दया की मांग नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आजम खां ने पहले भी कई बार आयोग के खिलाफ बयानबाजी की है। जिसके‌ लिए सभी राजनीतिक दलों ने सपा और आजम की निंदा की।

चेन्नई ट्रेन में बम फटने से 1 की मौत

चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुए हैं दो धमाके। इन धमाकों में एक महिला की मौत हो गई है जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक बैंगलौर-गोहाटी एक्सप्रेस जो प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर खड़ी थी उसमें अचानक तेज आवाज के साथ एक के बाद एक दो धमाके हुए।

गौरतलब है कि चेन्नई में ब्लास्ट होने के बाद दिल्ली में भी पुलिस को एक मेट्रो स्टेशन को बम से धमकी भरी कॉल मिली जिसकी पड़ताल की जा रही है।

अफगानिस्तान में आई बाढ़ से 150 की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में पिछले हफ़्ते आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 150 हो गई है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्थानीय टीवी चैनलों पर दान देने के लिए ज़ोरदार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अधिक से अधिक दान देने की अपील की जा रही है।

वहीं देश के कुछ इलाक़ों का बाक़ी हिस्सों से संपर्क अब भी कटा हुआ है। बाढ़ के पानी में सड़कों के बह जाने से इन इलाक़ों में अभी तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पाई है।

जोज़जान प्रांत के गवर्नर बोयमुरोद क़्विनली ने बीबीसी से कहा कि मिट्टी की कच्ची ईंटों से बने घरों के तबाह हो जाने की वजह से हज़ारों लोग अब भी तंबुओं में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले उनके राज्य में ही मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच गई है।

'हार की डर से नहीं लड़ रहे मुख्तार अंसारी'

गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने ध्रुवीकरण की संभावना से इंकार करते हुए कहा बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से हारने की संभावना के कारण डर गए हैं। इसलिए उन्होने मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा।

आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि वाराणसी में मोदी को बड़ी जीत हासिल होगी। वह एकतरफा चुनाव जीतेंगे। गौरतलब है कि मोदी के सामने मुश्किलें खड़ी करने के ‌लिए मुख्तार ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।

बताया जाता है कि वाराणसी में ढ़ाई लाख मुस्लिम वोटर हैं ऐसे में अगर ध्रुवीकरण होता है तो मोदी को मुश्किल हो सकती है।

चुनाव बाद बढ़ सकते हैं रसोई गैस के रेट

पेट्रोलियम मंत्रालय आम चुनाव खत्म होने के बाद जल्द ही नई गैस कीमतें लागू कर सकता है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए आचार संहिता लागू रहने तक नई गैस कीमतें लागू करने पर रोक लगाई है।

ऐसे में नई कीमतें आचार संहिता खत्म होने के बाद ही लागू की जा सकती हैं। हालांकि मंत्रालय के अधिकारियों में इस बात पर मतभेद है कि आचार संहिता 12 मई को मतदान समाप्त होने के बाद खत्म होगी या 16 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद।

हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल मंत्रालय को पत्र लिख कर नई गैस कीमतें 12 मई को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद 13 मई से लागू करने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि सरकार सहित सभी पक्षों को नुकसान से बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की जेल

दिल्ली से सटे गुड़गांव में नाबालिग लड़की रेप करने के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक की अदालत ने बृहस्पतिवार को 10 साल की कैद और 10 हजार रुपए जुर्माना देने की सजा सुनाई है।

यही नहीं, यदि दोषी जुमाने की राशि नहीं चुकाता है तो उसे अतिरिक्त कारावास की सजा भी भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में जो पुख्ता सबूत व गवाह पेश किए उनसे आरोपी पर लगे आरोप सिद्ध होने पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन पहले दोषी करार दिया था और सजा पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे हुआ भारत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नई टेस्‍ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है। कभी क्रिकेट जगत में एक दशक से ज्यादा समय तक राज करने वाले ऑस्ट्रेलिया को फिर से इस मुकाम को छूने में 5 साल लग गए।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मार्च के पहले हफ्ते में अंतिम टेस्ट मैच खेलने के बाद एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हराया था। दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका है।

102 रे‌टिग अंकों के साथ भारत पांचवें स्‍थान पर है जबकि पाकिस्तान की टीम भारत से आगे है। चौथे पायदान पर पाकिस्तान (103) की टीम है। हालांकि तीसरे से लेकर पांचवें पायदान तक एक-एक अंकों का फासला है।
विज्ञापन

किराये का मकान देखने पहुंची महिला से गैंगरेप

मामला राजस्‍थान के बीकानेर का है किराए देखने के लिए पति और पत्नी गए थे लेकिन वहां मौजूद चार आदमियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।

मामला मंगलवार रात का है जब बीकानेर की गांधी नगर कॉलोनी में दंपत्ति को मकान दिखाने के बहाने बुलाया गया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक मंगलवार की रात पीड़िता के पति को एक कॉल आया। ब्रोकर ने कहा कि गांधी नगर कॉलोनी के सेक्टर सी में एक मकान किराए के लिए खाली है और फिर महिला के अंदर जाने पर मौजूद लोगों ने दुष्कर्म किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें