न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल में भले ही एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा हो। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आरएसएस और बीजेपी के अपने ही एक सर्वे में एनडीए गठबंधन बहुमत से दूर नजर आ रहा है।
सर्वे पर गौर करें तो एनडीए को 259 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अकेले बीजेपी को 226 सीटें हासिल होने की संभावना है, यानी बहुमत के आंकड़े से 13 कदम दूर।
एग्जिट पोल पर गौर करें तो एनडीए में शामिल पार्टियों के आंकड़ें देखें तो शिवसेना 10 से 12 सीटें, अकाली दल को पांच सीटें और तेलगुदेश पार्टी को आठ सीटें मिलने का अनुमान है।
आरएसएस के एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे ज्यादा 45 सीटें उत्तर प्रदेश में मिलती दिख रही है। इसके अलावा बिहार में 18, गुजरात में 21, मध्यप्रदेश में 22 और राजस्थान में 21 सीटें जीतने की उम्मीद है।
'चौंका सकता है असल नतीजा, एग्जिट पोल में खामियां'
चुनाव बाद प्रसारित एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का सिलसिला थमा नहीं है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने इन्हें पहले ही खारिज कर दिया है, चुनाव विश्लेषक भी अब इसे संशय से देखने लगे हैं।
अमर उजाला से बातचीत में चुनाव विश्लेषक सुदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि एग्जिट पोल पर भरोसा करना मुश्किल है। नतीजे इसके उलट भी हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एग्जिट पोल के अनुमानों को लेकर मुझे संदेह है। कई ऐसी बाते हैं, जिससे ये एग्जिट पोल में संदिग्ध दिखते हैं। हर लोकसभा को 5 से 10 विधानसभाओं को बांटा गया है। ऐसे में यदि आपको किसी भी लोकसभा सीट के बारे में ठीक-ठीक अनुमान लगाना है, तो कम से कम 1000 लोगों का सैंपल होना चाहिए।
दिग्गज हारने जा रहे हैं लोकसभा चुनावः पोल
अंतिम चरण की वोटिंग के बाद सामने आए सभी एग्जिट पोल यूं तो नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को कमोबेश पूर्ण बहुमत दे रहे हैं, लेकिन हकीकत क्या है, यह 16 मई बताएगा।
इस पोल में जिन 30 सीटों को शामिल किया गया है, उनमें अमेठी (राहुल गांधी), अमृतसर (अरुण जेटली), गांधीनगर (लालकृष्ण आडवाणी), चांदनी चौक (कपिल सिब्बल) और बंगलुरु साउथ (अनंत कुमार) शामिल है।
इनके अलावा बांकुरा (बासुदेव आचार्य), छिंदवाड़ा (कमलनाथ), रायबरेली (सोनिया गांधी), शिवगंगा (कार्तिक चिदंबरम) और साउथ मुंबई (मिलिंद देवड़ा) पर भी पोल किया गया है और इन दिग्गजों के हारने के संकेत दिए गए।
TET: आचार संहिता के पेंच में फंसा रिजल्ट
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2013 के रिजल्ट के लिए परीक्षार्थियों को अभी कुछ दिनों तक और इंतजार करना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने तय किया है कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाए।
हालांकि, कुछ अधिकारियों का मानना है कि मतदान समाप्त हो चुका है और आरक्षित वर्ग को 82 अंक पर पास करने के संबंध में चुनाव आयोग से अनुमति भी मिल चुकी है, इसलिए आचार संहिता का पेंच नहीं फंसेगा।
फिर आया गिरिराज का आपत्तिजनक बयान!
पिछले महीने अपने विवादास्पद बयान की वजह से एफआईआर झेल चुके बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने एक और आपत्तिजनक बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि सारे आतंकवादी एक ही समुदाय से जुड़े होते हैं।
एक सेमिनार में बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो भी लोग आतंकी वारदातों में गिरफ्तार किए जाते हैं वे एक ही समुदाय के होते हैं। मेरा कहना यह नहीं है कि उस समुदाय के सारे लोग आतंकी हैं लेकिन गिरफ्तार किए जाने वाले लोग या संग्दिग्ध एक ही समुदाय के हैं तो सारी सेक्युलर पार्टियां इतनी खामोश क्यों हैं?
क्लर्क के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
अहमदनगर कलेक्टर ऑफिस में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है।
क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक व कंप्यूटर में डोएक संस्था से संबंधित प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना जरूरी है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। क्लर्क के पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 जून, 2014 को निर्धारित की गई है। आयु की गणना 9 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ahmednagar.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
कहां मिल रही हैं सबसे ज्यादा नौकरियां?
इस साल अप्रैल के महीने में देश में नौकरी के अवसरों में चौतरफा बढ़ोतरी देखी गई। नौकरी डॉट कॉम के नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स के मुताबिक इस साल अप्रैल में मार्च की तुलना में कंपनियों की नियुक्ति गतिविधियों में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
जबकि, पिछले साल अप्रैल की तुलना में यह बढ़ोतरी 14 फीसदी रही। नई नौकरी देने के मामले में दिल्ली-एनसीआर की कंपनियां सबसे आगे रहीं जबकि मुंबई की कंपनियां दूसरे स्थान पर रहीं।
इस साल अप्रैल के महीने में देश में नौकरी के अवसरों में चौतरफा बढ़ोतरी देखी गई। नौकरी डॉट कॉम के नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स के मुताबिक इस साल अप्रैल में मार्च की तुलना में कंपनियों की नियुक्ति गतिविधियों में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
जबकि, पिछले साल अप्रैल की तुलना में यह बढ़ोतरी 14 फीसदी रही। नई नौकरी देने के मामले में दिल्ली-एनसीआर की कंपनियां सबसे आगे रहीं जबकि मुंबई की कंपनियां दूसरे स्थान पर रहीं।
खदान में धमाका, 200 लोगों की मौत
तुर्की की सरकार ने कहा है कि पश्चिमी शहर के सोमा के बाहर स्थित एक कोयले की खान में हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 75 घायल हैं।
उर्जा मंत्री तानेर यिलज़िद ने टीवी पर दिए गए एक बयान में कहा है कि जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त खान में 780 कामगार मौजूद थे। जिन 200 लोगों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है उनमें से 70 घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
शुरूआती रिपोर्टों में कहा गया था कि मारे जाने वालों की संख्या 17 है जबकि काफ़ी लोग खान के नीचे फंसे हुए हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा था कि कुछ लोग वहां से निकलने में कामयाब हो गए हैं।
फेसबुक पर में बिक रही है किडनी!
फेसबुक पर अब किडनी भी बिकने लगा है, जी हां, इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट सक्रिय है। यह सनसनीखेज खुलासा किया है यूपी सरकार में बतौर आईजी तैनात आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने।
इस संबंध में उन्होंने एक एफआईआर दर्ज करने के लिए लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एक तहरीर भी दी है। अपनी तहरीर में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि नोएडा में रहने वाले उनके मित्र प्रतीक जैन से किडनी रैकेट के एक एजेंट ने सम्पर्क किया।
उनकी किडनी के बदले तीन से चार लाख रुपए की पेशकश की। उस व्यक्ति ने प्रतीक को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। इस नंबर पर दलाल से बातचीत के बाद अमिताभ ठाकुर ने पुलिस को किडनी रैकेट चलाने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
कुरुक्षेत्र के इंजीनियर को मिला पांच करोड़ का ऑफर!
कुरुक्षेत्र के गांव नीमवाला के वरिंदर रायका आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से देश के अग्रणी संस्थान में पढ़ाई नहीं कर सके।
इसके बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने इग्नू से बीटेक करने की ठानी। अभी उनका फाइनल सेमेस्टर भी पूरा नहीं हुआ, इससे पहले ही माइक्रोसाफ्ट कंपनी ने 4.85 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया है।
हालांकि, माइक्रोसाफ्ट ने ही दिसंबर 2013 में 1.12 करोड़ का पैकेज ऑफर किया था, लेकिन वह ज्वाइन करने को राजी नहीं हुए। इसके बाद मार्च 2014 में इसी कंपनी ने दोबारा 4.85 करोड़ दिया और अब भी वह ज्वाइन करने पर पसोपेश में हैं।