प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच के दौरान यूपीए के बचाव में खूब बातें कहीं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलकर।
तस्वीरों में:- मोदी ने कैसे पटा लिया कांग्रेस का यह सिपहसालार?
मनमोहन सिंह से जब आगामी लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी की जंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो यह विनाशकारी होगा।
जब अहमदाबाद की सड़कों पर कत्लेआम मचा था, तो वह राज्य की बागडोर संभाल रहे थे।"
इस बयान के बाद से ही नरेंद्र मोदी के जवाब का इंतजार किया जा रहा था। आज इंतजार खत्म हुआ। प्रवासी भारतीय दिवस में मोदी ने अपने भाषण में यूं तो विकास का राग छेड़ा, लेकिन बातों-बातों में वह मनमोहन
आप पर जयराम के बयान से कांग्रेस में कोहराम
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा है कि वे आम आदमी पार्टी का मजाक न उड़ाएं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं वो यह समझ लें कि यह नई पार्टी जिन मुद्दों को उठा रही है, उन्हें दूसरी शक्ल में दूसरे राज्यों में भी ले जा सकती है।
रमेश ने कहा कि इस देश के नेताओं में सिर्फ कम्यूनिस्ट ही हैं जो आलीशान जीवनशैली और धन के बेहूदा प्रदर्शन की बीमारी से दूर हैं।
उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी को नजरअंदाज नहीं कर सकते। क्योंकि उसके नेता भ्रष्टाचार, राजनीति में मूल्य और सादगी जैसे वाजिब मुद्दे उठा रहे हैं।
राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
अभी तक राज ठाकरे को नरेंद्र मोदी का समर्थक माना जा रहा था। माना जा रहा था कि हिंदुत्व की राजनीति के मुद्दे पर दोनों साथ हैं लेकिन आज राज ठाकरे ने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं है।
ठाकरे के मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार हैं, उनको गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मनसे प्रमुख यही रुक जाते तो गनीमत थी लेकिन उन्होंने मोदी पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि मोदी अब पीएम पद के उम्मीदवार हैं तो उन्हें देश की बात करनी चाहिए जबकि वे हर जगह सिर्फ गुजरात की बात करते हैं।
कांग्रेसी नेता ने बनवाई सोनिया गांधी की मूर्ति
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कुछ समय पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश की मां बताया था लेकिन अब एक और कांग्रेसी ने सोनिया गांधी को 'तेलंगाना की मां' बना दिया है।
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक कांग्रेसी नेता शंकर राव ने सोनिया गांधी के अलग तेलंगाना राज्य के फैसले से खुश होकर उनकी एक आदमकद प्रतिमा तैयार की और इस मूर्ति को नाम दिया है 'तेलंगाना टाल्ली' यानी 'तेलंगाना की मां'।
इस नेता ने बताया कि यह प्रतिमा सोनिया को तेलंगाना के लिए धन्यवाद देने का एक जरिया है। यह मूर्ति उन्होंने हैदराबाद-बेंगलूरू मार्ग पर बनाया है।
जहां यह मूर्ति स्थापित की गई है उस जगह को उन्होंने नाम दिया है 'सोनिया गांधी वनम'। यह जगह शंकर राव की बेटी सुष्मिता के नाम पर है।
कोर्ट ने 'झाड़ू' पर भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। मामला पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू का है। इसके चलते ही कोर्ट ने केजरीवाल से जवाब तलब किया है।
नैतिक पार्टी के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने चुनाव चिह्न झाड़ू पर अपना हक जताते हुए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। उनका दावा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने झाड़ू चुनाव चिह्न के रूप में उनकी पार्टी को दिया था।
पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में यह चुनाव चिह्न आयोग ने आम आदमी पार्टी को दे दिया, जबकि इस पर नैतिक पार्टी का हक है।
दो क्रिकेटरों ने बचाई एक शख्स की जान
क्रिकेट के मैदान पर मिली शर्मनाक हार के बावजूद दो क्रिकेटर अपनी मानवता नहीं भूले और एक आदमी की जान बचा ली।
इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड और मैट प्रॉयर ने एक आदमी को आत्महत्या करने से बचा लिया।
दोनों क्रिकेटर मंगलवार रात जब बार्मी आर्मी समर्थकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी देखा कि सिडनी स्थित उनके होटल के पास ही एक आदमी ने अपना पर्स, पासपोर्ट और मोबाइल नदी में फेंक दिया है तथा वह आत्महत्या के लिए नदी में कूदने जा रहा था।
खौफनाक: आसाराम ने प्रेमिका को जिंदा जलाया
'स्कूल टीचर ने क्लास के सभी पंखे बंद करने को कहा। जब मैं दोबारा क्लास में गई तो उन्होंने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया। वे मुझे गंदी तरह से छूने लगे।'
यह कहना है महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली एक 14 साल की छात्रा की। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
टीओआई के अनुसार, 18 दिसंबर को पुणे के यशोधननगर की रहने वाली ऋचा (परिवर्तित नाम) तीन बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। क्लास के बाद 27 वर्षीय शिक्षक मनोज खोटकर ने उसे दोबारा क्लास में जाने को कहा।
एक देश, जहां के युवा नहीं पिएंगे शराब!
ब्रिटेन किशोरों में शराब पीने वाले युवाओं की तादाद तेजी से कम हो रही है। लेकिन सवाल है क्यों?
ब्रिटेन में रहने वाले 18 साल के लियम ब्रूक बताते हैं, "मुझे शराब पीने में कोई मज़ा नहीं आता। सैर सपाटे और मौज।मस्ती में जो मज़ा है, वह शराब में कहां।"
नवंबर महीने में वे पब जाने के लिए कानूनी तौर पर योग्य हो गए मगर उन्होंने आज तक शराब की एक बूंद नहीं चखी।
"मीडिया सोचता है 18 साल का हर नौजवान बाहर जाता है, देर रात की पार्टी करता है और शराब पीता है। हमारी पिछली पीढ़ी ने ऐसा किया। मगर अब हमारी पीढ़ी इन सबसे दूर है।"
कारोबार: सोना के बड़े दाम, चांदी के लुढ़के
गुरुवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आ गई है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
खुदरा और थोक मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 80 रुपये की रिकवरी देखने को मिली।
हालांकि चांदी में गिरावट बनी रही। सोने के भाव 30,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। औद्योगिक खासकर सिक्का निमार्ताओं की तरफ से मांग कम रहने से चांदी 300 रुपये लुढ़क कर 44,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान परेशान
सलमान खान जब नच बलिए के सैट पर फिल्म का प्रमोशन करने पंहुचे तो उनको बहुत सारे कठिन काम करने पड़े। सलमान को प्रतियोगियों की डिमांड पूरी करनी पड़ी। तो शिल्पा का दिल जीतना पड़ा।
यही नहीं मंच पर उनको प्रतियोगी को बैठाकर साइकल तक चलानी पड़ी। इसके बाद उनको फैंस के दिए काम भी पूरे करने पड़े।