फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट में पढ़िए आज की दस बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए आखिरकार दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नंबर जारी करते हुए बताया कि इस नंबर से दिल्ली के नागरिकों को घूसखोरी से लड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए दिल्ली का हर नागरिक एंटी करप्शन अधिकारी होगा। उन्होंने कहा कि इससे घूसखोरों के मन में खौफ पैदा होगा।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार के मामले में भी रोक लगेगी।

आप के दफ्तर पर हमला और तोड़फोड़

गाजियाबाद के कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। ये लोग प्रशांत भूषण के जम्मू-कश्मीर पर दिए गए बयान का विरोध कर रहे हैं।

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने दावा किया है कि तोड़फोड़ में श्री राम सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे। साहिबाबाद पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे चालीस लोग कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनके हाथों में हिंदू रक्षा दल का बैनर था। हालांकि पुलिस ने कहा है जिन्होंने तोडफोड़ की उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

सपा की 'तानाशाही', सैफई में मीडिया बैन!

उत्तर प्रदेश में जारी सैफई महोत्सव को लेकर उठ रहे विवाद और अखिलेश सरकार को इससे हो रहे नुकसान को काबू करने के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने नया कदम उठाया है।

लेकिन यह कदम उसका फायदा कम और नुकसान ज्यादा कर सकता है। दरअसल, इटावा के डीएम ने सैफई महोत्सव में टीवी कैमरों पर पाबंदी लगा दी है। अब कोई भी कैमरा लेकर भीतर दाखिल नहीं हो सकता।

सैफई समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गांव है। यह इटावा का हिस्सा है। यह इलाका जसवंत नगर विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।

मुसलमानों की अनदेखी पर, मौलाना नाराज

जमियत उलेमा हिंद के लोग सपा सरकार की नाकामी व नगर विकास मंत्री आजम खान टिप्पणी पर गुस्साई है जिसमें उन्होंने उलेमा के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

जमियत की मेरठ इकाई की मंगलवार को अपार चेम्बर में सभा हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री मौलाना कारी शौकत ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार मुसलमानों के हकों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि आजम खां उलेमा के प्रति निरंतर अफसोसजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम ही नहीं पूरी सपा सत्ता में रहने के लायक नहीं है।

उसने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की हिफाजत की बजाय उन्हें उजाड़ दिया है। मुलायम सिंह उन्हें पीड़ित नहीं मान रहे हैं।

बड़े घोटाले में फंसे एक्टर बोमन ईरानी और उनके बेटे

मुंबई पुलिस बहुस्तरीय मार्केटिंग फर्म क्यूनेट के नेतृत्व में करीब 425 करोड़ रुपये के घोटाले में अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे की कथित भूमिका की जांच में जुटी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घोटाले में बोमन के बेटे ने कथित रूप से बड़ी रकम हासिल की।

पिछले साल अगस्त में क्यूनेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता गुरुप्रीत सिंह आनंद ने बुधवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दो पन्नों की शिकायत के साथ गुहार लगाई।

इस शिकायत में इस योजना में अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे दानिश की कथित संलिप्तता की जानकारी दी गई है।

आप की शोलेः 'बेटा मत खेल, वरना राखी आ जाएगी'

ओखला के कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने शोले के एक डायलॉग के साथ जोरदार शुरुआत की और उनके निशाने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिडलान थी।

राखी की कार का शीशा एक बच्चे की बॉल से टूट गया था, लेकिन इसे लेकर काफी हंगामा हुआ और तथाकथित रूप से इसे हमला बताया गया।

खान ने कहा, "गांव में जब 50-50 कोस दूर जब बच्चा बाहर निकलता है, तो मां कहती है कि बेटा मत खेल, नहीं तो राखी बिडलान आ जाएगी।" उनके डायलॉग खत्म करते ही सदन में ठहाका लग गया।

जब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आरोपों का जवाब देने की कोशिश की, तो भाजपा विधायक अनिल झा ने सवाल किया, "क्या आपने मुख्यमंत्री से इजाजत ‌ली है? आपको बोलने से मना किया था ना। क्या केजरीवाल और सिसोदिया ने आपको बोलने की इजाजत दी है?"

एक हिरोइन ने रची असल ‌ज‌िंदगी में फिल्मी साजिश!

मराठी हिरोइन अल्का पुनेवर ने प्रेमी आलोक पालीवाल से शादी करने के लिए अपनी गुमशुदगी की एक फिल्मी साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

अल्का अपने प्रेमी आलोक‌ के साथ चेन्नई में देखी गई हैं। पुलिस दोनों को वहां से मुंबई लाने के लिए एक टीम भेजी है। अल्का ने आलोक और एक दोस्त संजीव कुमार सोनकर के साथ मिलकर इस साजिश की स्क्रिप्ट लिखी थी।

मुंबई पुलिस ने संजीव को हिरासत में ले लिया है।

गदर, बवंडर जैसी हिंदी फिल्मों और कुछ टीवी सीरियल में काम कर चुकी 44 वर्षीय अल्का 27 दिसंबर, 2013 को उरान में एक पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। फिर वहां से उनको पुणे होते हुए चेन्नई जाना था।

बंद हो गई 2,65,822 कंपनियां, नौकर‌ियों की क‌िल्लत

उद्योगों की रफ्तार थमने का असर कंपनियों पर दिखने लगा है। देश में कंपनियों के बंद होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अक्टूबर तक देश में बंद कंपनियों की संख्या 2,65,822 तक पहुंच गई है। इसका मतलब यह है कि कुल पंजीकृत कंपनियों में से करीब 16 फीसदी कंपनियां बंद हो गई हैं।

देश में सबसे ज्यादा बंद होने वाली कंपनियों की तादाद औद्योगिक राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से है।

कॉरपोरेट अफे यर्स मामलों के मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2013 तक देश में कुल 13 लाख 52 हजार 369 कंपनियां पंजीकृत हैं। जिसमें से 2,65,822 कंपनियां बंद हो चुकी हैं।

होंडा सिटी का डीजल वर्जन लॉन्च

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। जापानी कार कंपनी होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा सिटी का नया अवतार लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने नई होंडा सिटी पेट्रोल के साथ-साथ डीजल वर्जन में उतारी है। कंपनी ने 25 नंबवर 2013 को इस कार की घोषाण की थी। तब से ये कार लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

कंपनी ने नई होंडा सिटी को पांच ई, एस, वी, एसवी और वीएक्स वैरियंट के उतारा है। पांच वैरियंट पेट्रोल और डीजल इंजन सपोर्ट के साथ हैं।
विज्ञापन

लग गई लॉटरी, कैच करने पर मिले 53 लाख रुपए!

कभी आपने सुना है कि दर्शकदीर्घा में बैठा एक दर्शक कैच करने पर लाखों रुपए का इनाम जीत सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है और एक दर्शक कैच लपकते ही लाखों रुपए का मालिक बन गया।

हैमिल्टन में खेले गए न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में एक दर्शक को कैच करने पर एक लाख न्यूजीलैंड डॉलर (83 हजार डॉलर यानी लगभग 53 लाख रुपए) इनाम के रूप में जीत लिया।

वनडे सीरीज में एक स्पॉन्‍सरशिप प्रमोशन के तहत एक स्कीम चलाई गई थी कि मैच देख रहे किसी भी दर्शक ने सीमारेखा के पार गई गेंद को अगर एक हाथ से कैच लपक लिया तो उसे लाखों रुपए इनाम के रूप में मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें