दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में मृत मिली केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शाम को अंतिम सरकार हो गया। लोधी रोड के श्मशान घाट में सुनंदा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सुनंदा के बेटे शिव ने सुनंदा के शव को मुखाग्नि दी। इससे पहले पोस्टमार्टम की आरंभिक रिपोर्ट के मुताबिक दवा की ओवरडोज सुनंदा की मौत का कारण बताया जा रहा है।
सुनंदा लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं जिनका केरल में इलाज चल रहा था।
लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे मेहर और थरूर
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार कई महीनों से एक दूसरे के संपर्क में थे। इन दोनों के रिश्तों की वजह से सुनंदा पुष्कर तनाव में थी और उन्होंने थरूर को तरार से संबध खत्म करने को कहा था।
ये बात पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के एक ई-मेल से सामने आई है। मेहर ने शशि थरूर को ये मेल 28 जुलाई, 2013 को भेजा था।
ई-मेल के मजमून से ऐसा लग रहा है कि तरार के कारण थरूर और सुनंदा के संबंधों में दरार आ चुकी थी। थरूर इससे परेशान थे और तरार ने उन्हें समझाने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला छोटा फ्लैट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब सरकारी बंगले में रहेंगे। केजरीवाल को पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास केंद्रीय दिल्ली में तिलक लेन पर सरकार आवासीय परिसर में 3 बीएचके और स्टडी रूम वाला टाइप-6 फ्लैट दिया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि सीएम केजरीवाल का नया फ्लैट दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मथुरा रोड स्थित पूर्व आधिकारिक आवास से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही है।
अपराधियों की मदद करते हैं मुलायम सिंह: सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह भाजपा में ही हैं। पार्टी में शामिल होने की बस औपचारिकता बाकी है।
जिस दिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कहेगा वह संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होती हैं भाजपा छोड़ना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। वह सुना करते थे कि मुलायम सिंह जो कहते हैं करते हैं। वे अपनी जुबान के पक्के हैं, पर सपा में जाने पर दोनों बातें झूठी साबित हुई।
बाप ने किया बलात्कार, बेटी हुई गर्भवती
एक बार फिर बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए, एक बाप ने सारी हदें पार कर दी।
बेंगलुरू में एक 55 वर्षीय आदमी को अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। 55 वर्षीय अधेड़ आदमी पिछले तीन महीने से अपनी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था।
तीन महीने तक लगातार किए गए शारीरिक शोषण से 16 वर्षीय बेटी गर्भवती हो गई है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
मिथुन चक्रवर्ती होंगे राज्यसभा के सांसद
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अपनी पार्टी की ओर से राज्य सभा के लिए नामित किया है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के पांच सदस्यों का चुनाव होना है।
ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर मिथुन चक्रवर्ती को नामित करने की खबर ब्रेक करते हुए कहा कि राज्य से पांच राज्यसभा सीटें भरी जानी हैं। इनमें से एक मिथुन चक्रवर्ती के लिए होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथुन जाने-माने फिल्मी शख्सियत हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को समर्पित कर दी और इसमें उन्हें सफलता भी मिली।
समूह ग के 443 पदों पर भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में समूह ग के विभिन्न पदों को भरने के लिए 443 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में स्टेनोग्राफर, क्लर्क, हाउस कीपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, गैस स्टीवार्ड, हॉस्पीटल अटैंडेंट, लैब अटैंडेंट, लाइब्रेरी अटैंडेंट, लाइनमैन इलेक्ट्रिकल, मेडिकल रिकॉर्ड, ऑफिस असिस्टैंट, मैनीफोल्ड टेक्नीशियन, मैकेनिक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, सेनिटरी इंस्पेक्टर सहित विभिन्न समकक्ष पद शामिल हैं।
खाना बेचने वाले ने मुकेश अंबानी को पछ़ाडा
मकाउ के जुआ उद्योग के दिग्गज लुई ची-वू एशिया के सबसे रईस आदमी बन गए हैं। लुई किशोरावस्था में हांगकांग की सड़कों पर खाना बेचा करते थे।
मकाउ के जुआ उद्योग के दिग्गज लुई ची-वू एशिया के सबसे रईस आदमी बन गए हैं। लुई किशोरावस्था में हांगकांग की सड़कों पर खाना बेचा करते थे।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स ने लुऊ की संपत्ति को 29।6 अरब डॉलर आंका है, जिससे वह हांगकांग के प्रॉपर्टी बाज़ार के रईस लि काशिंग से आगे निकल गए हैं।
84 वर्षीय लुई की को मकाउ में जुए के कारोबार में आए उछाल से फ़ायदा हुआ है। चीन में सिर्फ़ इसी शहर में जुआ वैध है।
चौथे विस्तार में तीन नए कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झटपट चौथे मंत्रिमंडल विस्तार को अंजाम दे दिया है।
गायत्री प्रजापति, मनोज पांडे को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, तो शिवाकांत ओझा को नया कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है।
हालांकि, शिवाकांत ओझा अभी विदेश दौरे पर हैं इसलिए उनकी शपथ नहीं हो पाई है। 12 बजे सीएम अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव राजभवन पहुंचे।
कीवी के सामने होंगे भारत के युवा बल्लेबाज
यूं तो पिछला साल टीम इंडिया के लिए बहुत शानदार रहा था लेकिन अंत में उस दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम नई शुरुआत करना चाहेगी।
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज गंवाने के कारण उसकी शीर्ष रैंकिंग और दूसरे पायदान पर मौजूद टीम के बीच फासला थोड़ा कम हुआ है।
दोनों के बीच अब चार रेटिंग अंकों का ही फासला रह गया है। ऐसे में टीम इंडिया (120 रेटिंग अंक) की नजर नंबर वन पायदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की होगी।