फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक नजर में पढ़िए, आज की 10 खास खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सोमवार को यूपी के गोंडा जिले में आयोजित देश बचाओ-देश बनाओ रैली में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहती है, वह करती है। उन्होंने मोदी से कहा कि आपने तो वहां दस साल राज किया है, हम तो जनता से सिर्फ पांच साल मांग रहे हैं।

मोदी पर हमला तेज करते हुए मुलायम ने कहा कि क्या मुकाबला करोगे नेताजी का, समाजवादी पार्टी का क्या मुकाबला करोगे?

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि ये अकेला ईमानदार कौन है। मेरे ऊपर कोई मामला नहीं है, और ये मुझे भ्रष्ट बोल रहा है। ये अकेला ईमानदार है और बाकी सब बेइमान हैं।
विज्ञापन

राहुल की 'एड गर्ल' ने दी सफाई

कांग्रेस के विज्ञापन 'कट्टर सोच नहीं, युवा जोश' से चर्चा में आई हसीबा अमीन ने सोशल मीडिया में खुद पर लग रहे आरोपों को लेकर एक बार फिर सफाई दी है।

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी घोटाले में शामिल नहीं हूं। मेरी छवि साफ-सुथरी है, मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि दुष्प्रचार के लिए लोग किस स्तर तक गिर सकते हैं।

गौरतलब है कि हसीबा अमीन कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं। लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गए कांग्रेस एक विज्ञापन में काम करने के बाद से ही वे चर्चा में हैं।

सोशल मी‌‌डया में उन पर घोटाले में जेल जाने और भ्रष्ट नेताओं की मदद करने के आरोप लग रहे हैं। हसीबा ने कहा है कि वे इन आरोपों से परेशान नहीं हैं और आगे भी कांग्रेस के विज्ञापनों में काम करती रहेंगी।

ट्विटर पर छाई आजम की भैंसें

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां की पशुशाला से चोरी की गई सातों भैंसें मिल गई हैं। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी है। इस सारे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया विशेषकर ट्विटर पर लोगों ने खूब ‌मजेदार ट्वीट किए।

@निकिता पाल: आजम खान अपनी भैंसें खोजने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करें। इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित को बुलाएं ताकि उनकी भैंसें जल्द से जल्‍द मिल सकें।

@शैलजा शर्मा: आजम खां की भैंसों की चोरी के पीछे कुछ सांप्रदायिक शक्तियों का हाथ है....क्योंकि भैंसें अल्पसंख्यक समुदाय की हैं।

@मुस्ताफ हुसैन कमल: गई पानी में आजम खान की भैंसें...।

@रीतेश मिश्रा: खोयी भैंस है...और पानी में सरकार चली गई है...।

AAP का मोदी पर सीधा हमला

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रविवार की रैली के बाद अब आम आदमी पार्टी ने मोदी पर पलटवार किया। पार्टी ने इल्जाम लगाया कि ‌राजधानी में उसके विधायकों के बगावत पर उतरने की जो कहानी बनाई जा रही है, वह कुछ और नहीं बल्कि भाजपा की साजिश है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी का कहना है कि भाजपा दिल्ली में उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। AAP ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके विधायकों को सीएम-डिप्टी सीएम जैसे पद और करोड़ों रुपए के ऑफर तक दिए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि इस खेल में नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली सीधे तौर पर शामिल हैं।

दादी की उम्र की महिला से किया रेप

एक युवक ने दादी की उम्र की महिला को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। एक खेत में ले जाकर उसने चाकू के दम पर महिला से रेप किया।

आरोपी युवक ने उसके 300 रुपए और एक सोने की चेन भी लूट ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ‌है।

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना 17 जनवरी की है। 28 वर्षीय युवक ने चाकू के बल पर उससे रेप किया। फिर सोने की एक चेन और 300 रुपए लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक हीरे तराशने का काम करता था। बाद में उसने राहगीरों से लूटपाट करना शुरू कर दिया। यह घटना गुजरात के अमरेली की है।

घट गए CNG और PNG के दाम

सीएनजी की कीमतों में 15 रुपए प्रति किलो की कमी की गई है। सीएनजी की कीमतों की गई इतनी ज्यादा कटौती सीएनजी कार चालकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।

पिछले दिनों लगातार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी जिससे कई बार ग्राहकों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था। कई बार ऑटो चालकों ने किराए की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी।

वहीं पीएनजी की कीमतों में 5 रुपए प्रति किलो की कमी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्‍पा मोइली के मुताबिक सीएनजी गैस से जुड़े कई प्रोजेक्ट पूरे होने के कारण सीएनजी की आपूर्ति बढ़ी है। इसके चलते कीमतों में कमी की गई है।

अमिताभ को जहर लगती है पेप्सी!

पेप्सिको इंडिया ने अमिताभ की इस बात को मानने से साफ इंकार कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पेप्सी का विज्ञापन उन्होंने इसलिए रोक दिया क्योंकि एक लड़की ने इस सॉफ्ट ड्रिंक की तुलना 'जहर' से की थी।

पेप्सिको इंडिया ने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन के साथ 8 साल लंबा ब्रैंड ऐंबेसडर का कॉन्ट्रैक्ट समय से पहले खत्म नहीं हुआ बल्कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद यह विज्ञापन रोका गया।

अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उन्होंने पेप्सी की ब्रांडिंग सिर्फ इसलिए रोक दी क्योंकि एक लड़की ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि वे इस सॉफ्ट ड्रिंक का एड क्यों कर रहे हैं जबकि उसकी टीचर इस ड्रिंक को जहर की तरह मानतीं हैं।

राष्ट्रपति से मिलने के लिए उतार दिए कपड़े

दिल्ली में एक कपल को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश न मिलना इतना नागवार गुजरा कि दोनों ने वहीं पर अपने कपड़े उतार दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कपल राष्ट्रपति भवन के मेन गेट पर पहुंचा और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने की मांग करने लगा।

लेकिन जब सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे मिलने का कारण पूछा तो दोनों कुछ नहीं बता पाए और अपने कपड़े उतार दिए। उनकी इस हरकत से अधिकारी अवाक रह गए और जल्दी से उन्हें कुछ कपड़े पहनाए।

ले‌किन उस व्यक्ति ने अपनी धोती फिर से उतार फेंकी और रायसीना हिल्‍स की ओर भागने लगा। पुलिस अधिकारियों ने तेजी से भागकर उसका पीछा किया। आखिरकार उसे पकड़कर जबरदस्ती एक पुलिस जीप में बैठाया जा सका।

केजरीवाल को जेल भिजवाएंगे मुलायम?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट जारी करके एक बार फिर सियासी माहौल गर्म कर दिया।

शायद यही वजह है कि पहली बार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के सियासी भाषण में केजरीवाल भी जगह बना ले गए।

हालांकि, मुलायम सिंह यादव ने उनका नाम लिए बगैर ही कह डाला कि इस पर मैं मुकदमा नहीं करना चाहता, नहीं तो इसे जेल भिजवा देता।

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि ये अकेला ईमानदार कौन है। मेरे ऊपर कोई मामला नहीं है, और ये मुझे भ्रष्ट बोल रहा है। देखिए, ये हो गया है राजनीति का स्तर।

केजरीवाल सरकार का संकट टला

केजरीवाल सरकार का सियासी संकट फिलहाल टल गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद जदयू विधायक शोएब इकबाल ने कहा कि उनकी अधिकतर मांगें मान ली गई हैं और वे सरकार को समर्थन जारी रखेंगे। यह फैसला हमने जनता के हित में किया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने सोमवार को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को भी रद्द कर दिया।

इससे पहले विनोद कुमार बिन्नी के साथ-साथ समर्थन दे रहे जदयू विधायक शोएब इकबाल और निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन ने संयुक्त प्रेसवार्ता में केजरीवाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

और यहां पढ़िए ये सारी खबरें विस्तार से

:- मोदी पर 'कठोर' हुए मुलायम

:- राहुल की 'एड गर्ल' ने दी सफाई

:- ट्विटर पर छाई आजम की भैंसें

:- AAP का मोदी पर सीधा हमला

:- दादी की उम्र की महिला से किया रेप

:- घट गए CNG और PNG के दाम

:- अमिताभ को जहर लगती है पेप्सी

:- राष्ट्रपति से मिलने के लिए उतार दिए कपड़े

:- केजरीवाल को जेल भिजवाएंगे मुलायम?

:- केजरीवाल सरकार का संकट टला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें