फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP TEN: दस बड़ी खबरें सिर्फ दस मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम नहीं कि अरविंद केजरीवाल को क्रिकेट पसंद है या नहीं, लेकिन वो खिलाड़ी जोरदार निकले। वो सियासत की पिच पर उतरे सबसे नए खिलाड़ी हैं, जो चुनावी मैच में आए दिन पुराने दिग्गजों को अपनी नई-नई गुगली गेंदों से क्लीन बोल्ड कर रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल की खतरनाक सियासी बॉलिंग शुरू हुई दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों से, जब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वो कोई अंतर पैदा कर पाएंगे। कांग्रेस की दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केजरीवाल के बारे में पूछने पर सवाल किया था, "कौन हैं वो?"

जिस दिन ईवीएम मशीन खुलीं, शीला को इस सवाल का ऐस जवाब मिला, जो उन्हें ताउम्र याद रहेगा। आम आदमी का नाम लेकर 'अलग राजनीति' करने उतरे अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के बाद अब भाजपा पर हमला बोल रहे हैं, क्योंकि जंग अब विधानसभा नहीं, बल्कि लोकसभा की है।
विज्ञापन

युद्धपोत में फ‌िर धमाका, एक नौसेना अध‌िकारी की मौत

मुंबई में एक युद्धपोत में हुए हादसे में नौसेना के एक अधिकारी की जान चली गई है। मझगांव डॉक पर युद्धपोत में ये धमाका हुआ। हादसे में नौसेना के एक अधिकारी की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आईएनएस कोलकाता नाम का ये युद्धपोत जून में नौसेना में शामिल होने वाला था और फिलहाल ट्रायल पर था। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से युद्धपोत में ये धमाका हुआ है। यार्ड-701 में खराबी आई और उसके चलते ही गैस लीकेज हुआ है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह एक और दिल दहलाने वाली खबर है कि हमारे एक और अफसर ने दुर्घटना में जान गंवाई है।

सुब्रत रॉय को लगी सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सुब्रत के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने निवेशकों के पैसे लौटाने के सुब्रत रॉय के प्रस्ताव को 'अपमानजनक' करार दिया।

करीब तीन करोड़ निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए नहीं लौटाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुब्रत रॉय ने कोर्ट के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वह 2500 करोड़ रुपए इसी महीने निवेशकों को लौटा देगा। बाकी की रकम बाद में वह किस्तों में निवेशकों को वापस करेंगे।

जगदंबिका ने द‌िया कांग्रेस से इस्तीफा

जगदंबिका पाल ने आखिरकार कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही अटकलबाजी पर भी विराम लग गया है कि वह सिर्फ कांग्रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के ‌लिए ऐसा कर रहे हैं।

शुक्रवार को अपने आवास पर जगदंबिका पाल ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यह एलान किया। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं।

जगदंबिका ने एक सवाल के जवाब में बताया कि वह आगे का फैसला अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद ही करेंगे। हालांकि, सूत्रों की मानें तो जगदंबिका का भाजपा में जाना लगभग तय है।

बेटों को छोड़ बेटी पर लगाया लालू ने दांव

लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनावों में अपने दोनों बेटों को दरकिनार कर अपनी बेटी मीसा भारती पर दांव लगाया है। राजनीति के माहिर खिलाडियों में एक लालू ने अपने फैसलों से कई बार चौंकाया है।

मीसा भारती को टिकट देने का फैसला भी उन्हीं में से एक है। लालू ने मीसा को पाटलीपुत्र से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस फैसले से पार्टी में बगावत के सुर अभी सुनाई देने लगे हैं। लालू के फैसले के विरोध में राजद नेता रामकृपाल यादव की राजद छोड़ने की सुगबुगाहट है।

रामकृपाल यादव पाटलीपुत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वे इस सीट से दावेदार थे। हालांकि लालू यादव ने इस विरोध पर कान न देने की ठान ली है,‌ जिसके बाद माना जा रहा है कि राम कृपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

प्रेगनेंट हुई तो पति ने कोठे पर बिठाया

जिस व्यक्ति के साथ उसने सात फेरे लिए थे, साथ जीने-मरने की कसम खाई थी, उसी ने उसे गर्भवती होने के बाद कोठे पर बेच डाला। मोहब्बत की नगरी आगरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, एक एनजीओ ने पुलिस की मदद से आगरा के एक कोठे पर छापा मारकर एक विवाहिता समेत तीन युवतियों को मुक्त करवाया, जिनकी उम्र 18 से 20 साल है।

इनमें से दो लड़कियां गर्भवती हैं, जिन्हें नौकरी का लालच देकर यहां लाया गया था। कोठा संचालिका पुष्पा मौके से फरार हो गई। इस रैकेट से जुड़े नेपाल के रहने वाले प्रेम तमांग नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दोनों युवतियों में एक असम और दो बंगाल की हैं।

सरकारी नौकरी: 10वीं/11वीं पास के ल‌िए मौका

एचएसएसपीपी यानी हरियाणा परियोजना परिषद के माध्यम से वर्क एजुकेश्‍ान इंस्ट्रक्टर के पदों पर जो विज्ञप्ति जारी ‌की गई है, उसके तहत एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जानी है।

इस विज्ञप्ति के तहत 1785 वर्क एजुकेश्‍ान इंस्ट्रक्टर के पदों पर नियुक्ति की जानी है। ये पद सर्व शिक्षा अभ्यियान की वर्क एजुकेशन स्कीम के तहत पार्ट टाइम के तौर पर भरे जाने हैं।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लोकतंत्र को खतरा: कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और आप की सरकार को समर्थन देने वाली कांग्रेस को नोटिस देकर राष्ट्रपति शासन को लेकर जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने आप की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि विधानसभा को इस तरीके से भंग रखना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बताया था कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव इतनी जल्दी कराना जनता के हित में नहीं है। केंद्र ने कहा था कि केजरीवाल के इस्तीफा देने और बीजेपी का सरकार बनाने से इंकार करने के बाद यही एक रास्ता रह गया था।

सपा में लौटे अतीक अहमद की गुंडई ‌फिर शुरू!

लंबे अरसे बाद सपा में लौटे माफिया अतीक अहमद ने गुंडई शुरू कर दी है।

बलरामपुर के बीएसए दफ्तर के पास बन रही बाउंड्रीवाल को श्रावस्ती लोकसभा सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने लोगों की मदद से गिरवा दी।

अतीक का कहना है कि बाउंड्रीवाल जनहित की अनदेखी कर बनाई जा रही थी। लोगों की शिकायत पर मैं मौके पर देखने गया था। बाउंड्रीवाल गिराए जाने से मेरा कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

देश की सुरक्षा में सेंध, DRDO के 50 कंप्यूटर हैक

देश की सुरक्षा में सेंध की एक बड़ी घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले सेना और डीआरडीओ के करीब 50 कंप्यूटरों को हैक कर लिया गया था। ऐसी आशंका है कि हैकर ने अहम फाइलों में सेंध लगा ली थी।

इस घटना के बाद इंटरनेट युक्त कंप्यूटरों को गोपनीय जानकारी रखने वाले कंप्यूटरों से दूर रखने का आदेश दिया गया है।

सुरक्षा में सेंध का यह मामला दिसंबर का है। खुफिया एजेंसियों के खुलासे के बाद जांच का आदेश दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिन कंप्यूटरों को हैक किया गया वे साउथ ब्लॉक में हैं और मुख्य रूप से थल सेना के हैं।

रक्षा प्रतिष्ठानों का मानना है कि गोपनीय जानकारी वाली करीब 30 फाइलों तक हैकर ने पहुंच बना ली थी। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने हैकिंग की घटना को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि कई तरह की सेंधमारी होती है और लीक हुए हर पासवर्ड का मतलब सुरक्षा में सेंध नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें