फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट में पढ़िए दस बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चौतरफा हमला बोल दिया है और उनको घेरने की कवायद शुरू कर दी है। पीएम ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मोदी पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने जवाबी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मनमोहन सिंह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन के राज में बेरोजगारी बढ़ गई।

मोदी पर मनमोहन ने जो बयान दिया था उस पर जेटली ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी शब्दावली आपत्तिजनक थी।

मनमोहन स‌िंह ने मोदी पर बोला हमला!

हालिया विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार और कांग्रेस में राहुल गांधी को अगला पीएम दावेदार बनाने की मांग के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज देश के मीडिया का सामना किया और कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात सामने रखी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साफ कर दिया कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर दांव न लगाते हुए रिटायरमेंट ले रहे हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी पर उन्होंने करारा हमला, तो राहुल गांधी को एक बार फिर पीएम कैलिबर करार दिया।

यूपीए सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश की और उपलब्धियों को सामने रखा।

मनमोहन यूपीए सरकार के दामन पर पड़े भ्रष्टाचार के दाग पर भी बोले। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी से उन्हें काफी सहारा मिला है। वह आम आदमी पार्टी की तारीफ करने से भी नहीं चूकें।

सरकार का एक और अत्याचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

गैस सिलेंडर पर 220 रुपए बढ़े हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए थे कि एक और बुरी खबर आम आदमी के लिए आ गई है।

बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर 220 रुपए की बढ़ोतरी करने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

आज देर रात से प्रतिलीटर पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे और डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात है कि कुछ दिनों पूर्व दिल्‍ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत भी 5 रुपये की बढ़ोतरी की ‌थी।

AAP के मनिंदर सिंह धीर बने व‌िधानसभा स्पीकर

विश्वासमत जीत कर छह महीने के लिए अपनी सरकार का कार्यकाल सुरक्षित कर चुके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अगला इम्तिहान भी पास कर लिया।

आम आदमी पार्टी के विधायक मनिंदर सिंह धीर को सदन का स्पीकर चुना गया। मनिंदर सिंह के पक्ष में 37 मत पड़े जबकि भाजपा विधायक जगदीश मुखी के पक्ष में 32 वोट पड़े।

सरकार बनाने के मुद्दे पर राज्यपाल का प्रस्ताव ठुकरा चुकी भाजपा विधानसभा चुनाव अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के मूड में नहीं थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल 10 बेडरूम वाले बंगले में रहेंगे

खुद को आम आदमी कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी साधारण मकान में नहीं रहेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, उनके रहने के लिए भगवान दास रोड पर दो बड़े डुप्लेक्स आवंटित किए गए हैं जो मोतीलाल नेहरु मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्रियों के निवास जैसा ही भव्य और विशाल तो नहीं है लेकिन कम से कम ऐसा भी नहीं है जिसे आम आदमी के घर जैसा कहा जाए।

ऐसा कहा जा रहा है कि इतना बड़ा बंगला दिल्ली के लुटियंस जोन में सुप्रीम कोर्ट के जजों और केंद्रीय मंत्रियों को आवंटित किए जाते हैं।

लॉ इंटर्न मामले में जस्टिस गांगुली ने दिया इस्तीफा

यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके गांगुली ने पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

जस्टिस गांगुली के खिलाफ जांच के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट को भेजने के प्रस्ताव 'प्रेजिडेंशियल रेफरेंस' को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी।

इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने इस फैसले की जानकारी दी।

सेल इंड‌िया में 700 से ज्‍यादा पदों पर भर्ती

भारतीय इस्पात प्राध‌िकरण लि. (सेल) में विभ‌िन्‍न श्रेणियों के अंतर्गत 710 प्रश‌िक्षुओं (ट्रेनी) की भर्ती के लिए विज्ञप्त‌ि जारी की गई है।

इन पदों में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के 650 पद तथा प्रबंधन प्रशिक्षु (प्रशासन) के 60 पद शामिल हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 20600-3%-46500 रुपए निर्धार‌ित क‌िया गया है।

आयु संबंधी योग्यता के अंतर्गत आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाह‌िए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

लगातार तीसरे दिन भी बढ़े सोने के दाम

सोने की मांग में हुई बढ़ोतरी के चलते लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

विदेशी बाजारों में आई मजबूती से घरेलू बाजार में भी खरीदारी ने जोर पकड़ा। जिसकी बदौलत दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 290 रुपये मजबूत होकर 30,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 750 रुपये की उछाल के साथ 45,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सराफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक सोने के भाव में आई तेजी की मुख्य वजह थोक बाजार में खरीदारी तेज रहना और विदेशी बाजारों में भाव मजबूत होना है।

मेरठ से ले गया देहरादून चार द‌िन तक क‌िया रेप

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला का अपहरण कर पड़ोसी युवक देहरादून ले गया। यहां चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया।

किसी तरह मुक्त होकर गांव लौटी महिला ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि इसके बावजूद मुंडाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित महिला कुछ ग्रामीणों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने बताया कि महिला का पति मेरठ में ठेली लगाकर चाट बेचता है। 26 दिसंबर को जब महिला और उसके बच्चे घर पर अकेले थे, तो एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई।

अपने मां बाप से भी दूर रहेंगी सुजैन?

ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन अपने पिता से भी अलग रहने जा रही हैं। आखिर किसके लिए? सुजैन अब अपने पिता के घर नहीं रहेंगी। सुजैन ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर एक नई बिल्डिंग में बड़ा फ्लैट खरीद लिया है।

सूत्रों के मुताबिक सी व्यू वाला यह फ्लैट ढाई हजार स्वायर फुट का है। काफी समय से सुजैन ऐसे इलाके में फ्लैट चाह रही थीं, जहां उनके कई दोस्त हों।

मिली जानकारी के अनुसार सुजैन के इस फ्लैट के पास ही उनके कई दोस्तों के फ्लैट हैं। इसी वजह से उन्होंने इस फ्लैट का चुनाव किया है।
विज्ञापन

बेरुत में कार धमाके में 5 की मौत, 60 घायल

लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए एक कार बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और साठ से ज़यादा लोग घायल हो गए हैं। धमाके की वजह से आस-पास के कई वाहन और एक इमारत भी नष्ट हो गई।

बेरुत के इस दक्षिणी इलाके में शिया चरमपंथी समूह हिज़बुल्ला का ज़बर्दस्त प्रभाव है। इससे पहले इस शहर में पिछले दिनों सीरिया युद्ध के चलते शिया-सुन्नी संघर्ष की वजह से भी तनाव पैदा हो गया था।

पिछले शुक्रवार को हुए एक कार बम धमाके में सुन्नी समुदाय के एक मंत्री की मौत हो गई थी जो कि हिज़बुल्ला के आलोचक थे। इस घटना में छह अन्य लोग भी मारे गए थे और पचास से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें