यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ विजिटर के पद पर तैनात कृष्णा कुमारी रविवार को सेवानिवृत्त हो गईं। वादे के मुताबिक उनके पति तेजबली उन्हें दुल्हन की तरह अस्पताल से विदा कराकर ले गए।
वह अस्पताल में बैंडबाजे और बारातियों के साथ पांच लक्जरी वाहनों से पहुंचे थे। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ की रहने वाली कृष्णा कुमारी सोनभद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हेल्थ विजिटर थीं। रविवार को उनकी नौकरी का आखिरी दिन था।
कृष्णा का कहना है कि उनके पति ने उनसे वादा किया था कि जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगी, वह उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर घर ले जाएंगे।