फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लागू होगा नेपाल में नया संविधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल का नया संविधान रविवार को लागू हो जाएगा। नया संविधान अंतरिम संविधान 2007 की जगह लेगा। नेपाल में संविधान से संबंधित चल रहे घटनाक्रम पर नजर गड़ाए हुए भारत ने नेपाल के संविधान निर्माण का पूरी तरह समर्थन किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में दो दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि संविधान का पूरा होना खुशी और संतुष्टि का अवसर होना चाहिए कि न कि आंदोलन और हिंसा का।

विदेश सचिव ने नेपाल के तीन बड़े दलों को मधेसी और थारु समेत सभी समुदायों को स्वीकार्य होने वाला संविधान बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने यहां सर्व समुदाय स्वीकार्य संविधान न बनाए जाने की स्थिति में भारत द्वारा कड़ा कदम उठाने का संकेत भी दिया। जयशंकर शनिवार को नई दिल्ली लौट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दौरा खत्म कर नई दिल्ली लौटे विदेश सचिव एस जयशंकर

अपने दौरे में विदेश सचिव ने मधेसी दलों से भी मुलाकात की। विदेश सचिव से मुलाकात के बाद मधेसी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

जयशंकर ने राष्ट्रपति डॉ. रामबरन यादव, प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, पूर्व पीएम शेर वहादुर देउवा और मधेसी दलों से वार्ता की।

नेपाल के राष्ट्रपति जो खुद मधेसी हैं। वह संख्या बल के आधार पर मधेसी और थारु को पृथक रखते हुए जारी होने वाले संविधान के खिलाफ हैं। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने जयशंकर को साफ शब्दों में बताया कि बड़े दल ज्यादती कर के संख्या बल के आधार पर नेपाल के मधेसी और थारु को पृथक कर रहे हैं।

सद्भावना पार्टी के  महासचिव और युवा नेता मनीष सुमन कहते हैं कि संविधान के मसले पर गेंद भारत के पाले में है। यह भारत पर निर्भर करता है कि वह भारत विरोधी मानसिकता वाले लोगों को खुश करना चाहता है या फिर रोटी और बेटी के संबंधों को बनाए रखना चाहता है।
a
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें