फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEWS TOP TEN: पढ़िए आज की दस बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदंबिका पाल ने कहा कि सलमान की पत्नी द्वारा चलाए जा रहे डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट ने निशक्तों को उपकरण बांटने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन


ट्रस्ट ने सिद्धार्थनगर के 24 निशक्तों को जिस कैंप में उपकरण बांटने का दावा किया है, वह कैंप लगा ही नहीं।

उन्होंने सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी और घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

गैंगरेप आरोप‌ियों की फांसी की सजा बरकरार

दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 दिसम्बर गैंगरेप मामले के चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी है।

जस्टिस रेवा खेत्रपाल और जस्टिस प्रतिभा रानी की बेंच ने दोषियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते गुरुवार को उसे खारिज कर दिया।

इस केस की चार्जशीट पिछले साल 3 जनवरी को साकेत फास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल की गई थी। जहां चारों आरोपियों को फांसी की सजा दी गई थी।

देशद्रोह के 23 मुकदमे और AAP का उम्मीदवार

तमिलनाडु में कन्याकुमारी के नजदीक इदीनथाकराई गाँव के बारे में यहाँ सब जानते हैं, लेकिन वहां जाने से डरते हैं। मगर ख़ुद यह गाँव यहाँ के लोगों के लिए एक खुली जेल की तरह हैं। यहाँ के सबसे प्रसिद्ध नागरिक हैं परमाणु ऊर्जा विरोधी कार्यकर्ता-एसपी उदय कुमार हैं।

उदय कुमार दो सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। खुली जेल इसलिए है कि उदय कुमार और उनके साथी अगर गाँव से बाहर निकले तो उन्हें गिरफ़्तार किए जाने का ख़तरा है।

इसलिए वे गाँव में ही रहते हैं। उदय कुमार और उनके क़रीब 8,000 साथियों के ख़िलाफ़ देशद्रोह के मुक़दमे दर्ज हैं। ये मुक़दमे तीन साल तक कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाने के ख़िलाफ़ आंदोलन करने पर दर्ज किए गए हैं।

बहनों के रेप में चाची शाम‌‌िल

रिश्ते की चाची ने दो नाबालिग बहनों को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। जहां दोनों बहनों के साथ बलात्कार होता रहा। वह एक माह से दोनों बहनों का यौन शोषण करा रही थी। विरोध करने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देती थी।

मंगलवार को दोनों बहनों ने घरवालों को इसकी जानकारी दे दी। एत्माद्दौला पुलिस ने मामला सदर का बताकर टहला दिया। इसके बाद देर रात परिवारीजन थाना सदर पहुंचे और तहरीर दी।

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला एक मसाला फर्म में काम करती है, जबकि पति और बेटा ड्राइविंग करते हैं।

आप नेता पर त‌‌िरंगे के अपमान का मामला

हिमाचल प्रदेश में नाहन के सिरमौर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कालाअंब थाने में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता विश्वजीत पर सेक्शन-2 प्रिवेंशन आफ इनसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट-1971 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को कालाअंब में आप के नेताओं ने सदस्यता अभियान शिविर आयोजित किया था। मौके पर नेताओं ने राष्ट्रध्वज को टेबल पर बिछाकर उस पर कार्य किया। कालाअंब के पूर्व बीडीसी चेयरमैन यशपाल ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी।

ATM केबिन में महिला के साथ रेप

एटीएम केबीन के अंदर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर है। घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की है।

पुलिस के अनुसार, हावड़ा जिले के नजीरगंज क्षेत्र में लगे एक एटीएम के अंदर मानसिक रूप से विकलांग एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।

जानकारी के अनुसार, एक विक्षिप्त महिला एटीएम के पास खड़ी थी। वहीं आरोपी शेख राजेश वहां से गुजर रहा था। सुनसान व अकेलेपन का फायदा उठाते हुए राजेश ने महिला को जबरन एटीएम के अंदर घसीट ले गया तथा उसके अंदर दुष्कर्म किया।

गुल बनीं चंडीगढ़ से AAP प्रत्याशी

चंडीगढ़ से ‘आप’ की सीट के लिए फिल्म एक्ट्रेस गुल पनाग चुनाव प्रत्याशी होंगी। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य मनीष शिशोदिया उनके नाम की घोषणा की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गुल पनाग लोकप्रिय अदाकारा हैं। इनके पिता पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने पिछले माह पार्टी ज्वाइन की है।

वे पार्टी के नेशनल सिक्योरिटी मुद्दे के सलाहकार हैं। गुल पनाग के पिता पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग बताते हैं कि गुल शुरू से ही जनसेवा को प्राथमिकता देती आ रही हैं और उनको बेहद खुशी होगी कि उनकी बेटी चंडीगढ़ के लिए नए आयाम स्थापित करे।

मोदी की हुई एंजेलीना से शादी

रंगभरी एकादशी के दिन होलियाना सुरूर में डूबे दशाश्वमेध घाट पर बुधवार को जहां राजनीति के विविध रंग दिखे तो वहीं सुर्खियों में रहे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी जमकर व्यंग्य की पिचकारी चली। बैठे-बिठाए कई राजनीतिक समस्याओं का बनारसी अंदाज में समाधान भी हो गया।

काशी 1485 विद्वत परिषद महानगर शाखा की ओर से आयोजित होलियाना कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2014 के रंग में रंगा नजर आया।

घाट पर कोई 'मोदी तो कोई एंजलीना जोली का मुखौटा पहने था। कई और कद्दावर राजनेताओं का मुखौटा लोग लगाए थे। मोदी को अमेरिकी वीजा के लिए राह व्यंग्य के जरिए निकाली गई।

'मोदी की शादी 'एंजलीना जोली से कराई गई। 'सलमान खुर्शीद को 'एंजलीना का भाई बनाकर उनसे लावा परछवाया गया। 'दिग्विजय सिंह का मुखौटा पहने व्यक्ति ने नाई की परंपरा निभाई।

बैन के बावजूद शारजाह को सौंपी IPL की ज‌िम्मेदारी

आईपीएल से बीते साल निकला स्पॉट फिक्सिंग का जिन्न अभी बोतल में वापस भी नहीं जा पाया है कि बीसीसीआई ने एक और विवादास्पद निर्णय ले डाला।

साल 2000 में मैच फिक्सिंग का भूचाल सामने आने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शारजाह में टीम इंडिया के खेलने पर रोक लगाई थी।

बावजूद इसके आईपीएल-7 का प्रथम चरण 'फिक्सिंग के स्वर्ग' यूएई में ही कराया जा रहा है। पूर्व क्रिकेटरों ने बोर्ड का यह विवादित फैसला रास नहीं आया है और इस निर्णय पर अपनी नजरें भी तिरछी कर दी हैं।
विज्ञापन

चीन ने जारी की व‌‌िमान के मलबे की फोटो

चीन की सरकारी वेबसाइट पर मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान के संभावित मलबे की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तीन तस्वीरों में दक्षिण चीन सागर तीन बड़ी तैरती हुई चीज़ें दिख रही हैं।

बीजिंग जा रहा ये विमान बीते शुक्रवार को लापता हो गया था। इसमें 239 लोग सवार थे। कुआलालंपुर से उड़ान भरने के एक घंटे के अंदर ही विमान ग़ायब हो गया था। विमान से कोई आपात सिगनल या संदेश नहीं भेजा गया था।

ये तस्वीरें रविवार को ली गई थीं लेकिन इन्हें बुधवार को चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फ़ॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फ़ॉर नेशनल डिफ़ेंस की वेबसाइट पर जारी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें