फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार की दोपहर छेड़खानी का विरोध करने पर तीन लोगों ने युवती पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर छेड़खानी और जलाने का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चिकित्सकों के मुताबिक युवती 70 फीसदी झुलसी है।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में भर्ती युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि तीन युवकों की हरकतों से परेशान होकर उसने बीते साल से स्कूल जाना बंद कर दिया था। पिछले साल भी उसने इन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत पुलिस में की थी। युवती ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तीनों उसके घर में घुस गए और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर मिट्टी को तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। युवती के हल्ला-गुहार मचाने पर आरोपी भाग निकले। मौके पर जुटे मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग बुझाई। उसे बचाने में एक किरायेदार के अलावा युवती की मां भी झुलस गई। पीड़ित युवती के तीन भाई और तीन बहनें हैं। बहनों में दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं परिवार वाले

मजिस्ट्रेट को दिए गए युवती के बयान की पुष्टि उसके पिता ने भी की। युवती के पिता ने कहा कि तीनों आरोपी उनकी पुत्री को करीब एक साल से परेशान कर रहे हैं। उनके छेड़छाड़ के डर से बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी का नतीजा है कि आरोपी में उनके घर में घुस आए और उनकी पुत्री के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी।

युवती के झुलसने की कहानी में झोल ?

लल्लापुरा इलाके में युवती के झुलसने के मामले की जांच में कई झोल भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक युवती का एक भाई सिगरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 23 सितंबर को युवती के पिता और दो भाइयों ने तीनों आरोपी में से एक युवक की पिटाई कर दी थी। इस मामले में आरोपी ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

वहीं सीओ चेतगंज राहुल मिश्र ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर तीन लोगों बाबू, पप्पू और गब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें