जिला संयुक्त चिकित्सालय की चहारदीवारी के बाहर से बुधवार को अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए एक व्यक्ति बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। कोतवाल के आश्वासन पर वह आधे घंटे बाद नीचे उतरा। उसने खुद अतिक्रमण हटाने की बात कही तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे फोर्स के साथ नायब तहसीलदार, सीएमएस डॉक्टर डीके सिंह ने अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। निर्माणाधीन भवन में होटल चलाने वाले बसंत जायसवाल और उसकी पत्नी तारा ने इसका विरोध किया।
बसंत का कहना था कि उसकी भूमि में जिला अस्पताल बना है। वह रोजी-रोटी के लिए दूकान चला रहा है। महिला फोर्स विरोध करने वाली महिला को कोतवाली ले आई। उधर, अतिक्रमण हटवाए बगैर नायब तहसीलदार भी वहां से चले गए।