फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार और क्रिकेट से सुधरेंगे भारत-पाक के रिश्ते: इमरान

Wed, 07 Nov 2012 11:02 PM IST
गुड़गांव/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान का कहना है कि सेना और आतंकवाद के जरिए भारत-पाकिस्तान के मसलों को हल करने का वक्त खत्म हो चुका है। हालांकि कहा कि जब तक कश्मीर मामले का हल नहीं निकलता है तब तक मुंबई जैसे आतंकी हमलों का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह अपनी सरजमीं से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की इजाजत नहीं देंगे। यहां पर आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच सुधर रहे व्यापारिक संबंधों का स्वागत है लेकिन कश्मीर मामले पर भी प्रगति होनी चाहिए।

कश्मीर मसले के समाधान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि व्यापार, आपसी संपर्क और क्रिकेट मैच दोनों देशों के रिश्ते को सुधारने में मददगार होंगे। हालांकि इसके साथ ही हमें कश्मीर मामले के समाधान के लिए रोडमैप भी तैयार करना चाहिए। ऐसा नहीं होने तक मुंबई जैसे आतंकी हमलों का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन


खान ने कहा कि उनकी पार्टी में तीन पूर्व विदेश मंत्री हैं, जिनका कहना है कि वे कश्मीर मसले के हल के काफी करीब पहुंच चुके थे। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्याप्त विश्वास की कमी को आपसी संबंधों के प्रगाढ़ होने की सबसे बड़ी समस्या बताया। यह दोनों देशों के आपसी संबंध मुंबई आतंकी हमले के बाद सबसे बुरे दौर में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें