फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदाः कैदियों का भी दिल पिघला, देंगे 5 लाख

Sat, 22 Jun 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बादल फटने और बाढ़ से उत्तराखंड में मची तबाही के बाद देश भर से मदद के हाथ बढ़ने शुरू हो गए हैं। और इसमें कोई पीछे नहीं है। यहां तक कि अलग-अलग अपराध की सजा काट रहे कैदी भी संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं।
विज्ञापन


तिहाड़ के लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता का कहना है कि जेल में सजा काट रहे कैदी उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा की वजह से काफी चिंतित हैं और उन्होंने इस संकट में तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए 5 लाख रुपए जुटा लिए हैं।

उन्होंने कहा, 'तिहाड़ के स्टाफ ने अपनी एक दिन की सैलरी देने का फैसला किया है, जो करीब 7-8 लाख रुपए बनती है। कैदियों ने दान देने के लिए 5 लाख रुपए दान देंगे।'
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि कुल 13 लाख रुपए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सौंपे जाएंगे, जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यह रकम प्रधानमंत्री राहत कोष तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें